scriptइस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं मिल रही बेल, अब हाईकोर्ट में करेंगे गुहार, समर्थन में प्रियंका करेंगी संघर्ष | Lucknow UP Congress President Bail Dismissed High Court Priyanka Gand | Patrika News
लखनऊ

इस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं मिल रही बेल, अब हाईकोर्ट में करेंगे गुहार, समर्थन में प्रियंका करेंगी संघर्ष

लखनऊ की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने एक बार फिर अजय कुमार लल्लू की जमानत अर्जी को रद कर दिया। पर कांग्रेस ने हथियार नहीं डाले है। अब बेल के लिए हाईकोर्ट जाएगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस मामले में संघर्ष का एलान कर दिया है।

लखनऊJun 02, 2020 / 01:13 pm

Mahendra Pratap

इस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं मिल रही बेल, अब हाईकोर्ट में करेंगे गुहार, समर्थन में प्रियंका करेंगी संघर्ष

इस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं मिल रही बेल, अब हाईकोर्ट में करेंगे गुहार, समर्थन में प्रियंका करेंगी संघर्ष

लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का वक्त इस समय सही नहीं चल रहा है। बसों की सूची देने और फर्जीवाड़े का आरोप में अजय कुमार लल्लू जेल में हैं। लखनऊ की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने एक बार फिर अजय कुमार लल्लू की जमानत अर्जी को रद कर दिया। पर कांग्रेस ने हथियार नहीं डाले है। अब बेल के लिए हाईकोर्ट जाएगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस मामले में संघर्ष का एलान कर दिया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। लखनऊ पुलिस की दलील और दस्तावेज देखने के बाद स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने लल्लू की जमानत खारिज कर दी। कांग्रेस पार्टी अब जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील करेगी।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को 26 मई को भी जमानत नहीं मिली थी। लल्लू पर योगी सरकार को फर्जी बसों की सूची देने का आरोप है। अजय कुमार लल्लू को लखनऊ पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया था, इसके बाद लल्लू को गोसाईगंज स्थित जिला जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल में बने क्वारंटाइन बैरक में उन्हें रखा गया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू राजस्थान बार्डर पर लाई गई बसों को यूपी सरकार के अधिकारियों को हैंडओवर करने आगरा गये थे, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बाद अजय लल्लू कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने उनके खिलाफ आगरा में लॉकडाउन तोड़ने और लखनऊ में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस गिरफ्तारी का विरोध किया है, इसके अलावा उन्होंने कहा है कि सरकार के खिलाफ हम संघर्ष करेंगे।

Home / Lucknow / इस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं मिल रही बेल, अब हाईकोर्ट में करेंगे गुहार, समर्थन में प्रियंका करेंगी संघर्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो