आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को मौसम कुछ बिगड़ा रहेगा। राजस्थान में मौसमी उठापठक की वजह से यह बदलाव देखने को मिलेगा। पूर्वी और पश्चिम यूपी में आंधी और बारिश के हालात बन रहे हैं। सोमवार को राजधानी लखनऊ का तापमान अधिकतम 37.7 डिग्री व न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।