यूपी एटीएस के मुताबिक आरोपी कुणाल अशोक चौधरी मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए रूस गया था।वहीं पर कट्टरपंथियों के संपर्क में आया और इस्लाम में कन्वर्ट होकर कुणाल से अतीक बन गया। उसने नासिक में अपना क्लीनिक खोला और वहां आने वाले मरीजों को वह हिंदू धर्म की बुराइयां बताकर उन्हें इस्लाम में कन्वर्ट होने के लिए प्रेरित करता था। उधर, मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किए गए मोहम्मद इदरीस कुरैशी ने महज तीन माह में हवाला फंडिंग से मिले पैसों से मुजफ्फरनगर में आलीशान मकान खड़ा कर लिया। पहले पकड़े जा चुके मौलाना कलीम सिद्दीकी और इदरीस की दिल्ली, मुजफ्फरनगर में कई सारी प्रॉपर्टी है।