scriptराजधानी में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में इतने लोग हुए संक्रमित, 16 की गई जान | more than twelve hundred cases in lucknow covid-19 | Patrika News
लखनऊ

राजधानी में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में इतने लोग हुए संक्रमित, 16 की गई जान

राजधानी में कोरोना वायरस (Covid-19) के बढ़ते दायरे ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। बीते सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए शुक्रवार को राजधानी में 1244 नए केस सामने आए हैं। 16 लोगों की कोरोना से मौत भी हो गई।

लखनऊSep 19, 2020 / 10:30 am

Karishma Lalwani

राजधानी में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में इतने लोग हुए संक्रमित, 16 की गई जान

राजधानी में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में इतने लोग हुए संक्रमित, 16 की गई जान

लखनऊ. राजधानी में कोरोना वायरस (Covid-19) के बढ़ते दायरे ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। बीते सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए शुक्रवार को राजधानी में 1244 नए केस सामने आए हैं। 16 लोगों की कोरोना से मौत भी हो गई। लखनऊ में सबसे ज्यादा केस इंदिरानगर में दर्ज किए गए हैं। अब तक इस इलाके में 62 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।
120 का इलाज केजीएमयू में

राजधानी में करीब 120 मरीजों का इलाज केजीएमयू, लोहिया, एरा, लोकबंधु, राम सागर मिश्र, टीएसएम, विवेकानंद समेत दूसरे अस्पतालों में चल रहा था। होम आइसोलेशन के मरीजों जिन्होंने तय समय पूरा कर लिया उन्हें भी संक्रमण मुक्त घोषित किया गया।
यहां भी बढ़ रहे केस

आलमबाग में 57 लोगों को वायरस ने अपनी चपेट में लिया है। अलीगंज 37, आशियाना 36, कैंट 23, कृष्णा नगर 27, गोमतीनगर 68, चिनहट 34, चौक 47, जानकीपुरम 49, ठाकुरगंज 42, तालकटोरा 32, रायबरेली रोड 52, मड़ियांव 37, महानगर 30, विकासनगर 37, हजरतगंज 41, सरोजनीनगर 10, हसनगंज 32, सुशांत गोल्फ सिटी 17 गोमती नगर विस्तार 17, काकोरी 10, फैजाबाद रोड 18,गुडंबा 14 व बाजार खाला में 21 मरीज संक्रमित मिले हैं।

Home / Lucknow / राजधानी में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में इतने लोग हुए संक्रमित, 16 की गई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो