अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी के मुताबिक राष्ट्रीय गान सभी मदरसों में किया जाएगा। इसके लिए सभी को सूचित कर दिया गया है। उनका कहना है कि नए सत्र की शुरुआत हुई है तो सभी मदरसे में लोगों का आना शुरू हो गया है। बोर्ड ने सभी जिला कल्याण अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दी है। अब सभी सरकारी गैर सरकारी अनुदानित मदरसों में राष्ट्रगान होगा और दुआएं भी की जाएंगी। उधर, सहारनपुर जिले में भी स्थित 238 मदरसों में राष्ट्रगान कराने को लेकर सूचना पत्र जारी किया गया है। ऐसे भी हैं जिनमें आधुनिकीकरण योजना के तहत शिक्षा दी जा रही है। यानी इन मदरसों में केवल दीनी ही शिक्षा ही नहीं दी जाती सामान्य शिक्षा भी दी जाती है। इन मदरसों में मानदेय पर शिक्षकों को रखा गया है। सामान्य रूप से मदरसों में पहले दुआ होती है उसके बाद पढ़ाई शुरू हो जाती है लेकिन अब शासन ने जो आदेश जारी किए हैं, उसके अनुसार मदरसों में पढ़ाई शुरू होने से पहले राष्ट्रगान होगा।