दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में एक अजीब चोरी का मामला सामने आया है। यहां पर चोरों ने घरों या दुकानों में नहीं बल्कि सब्जी मंडी में सेंध लगाई है। सब्जी मंडी से चोरों ने 12 बोरे नींबू चोरी कर लिए। इसकी जानकारी आढ़ती को उस वक्त लगी। जब वह सुबह के वक्त आढ़त पर पहुंचा। जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र के बजरिया सब्जी मंडी में चोर देर रात गोदाम से 60 किलो नींबू चोरी कर ले गए थे। इसके साथ ही चोर लहसुन, प्याज और कांटा-बांट भी चुराकर ले गए थे।