दरअसल, बीएसपी सुप्रीम मायावती ने गुरुवार 12 मई को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक तीन ट्वीट किए है। ट्वीट करते हुए मायावती ने लिखा, यूपी व अन्य बीजेपी शासित राज्यों में भी, कांग्रेस की ही तरह, जिस प्रकार से टारगेट करके गरीबों, दलितों, अदिवासियों एवं मुस्लिमों को जुल्म-ज्यादती व भय आदि का शिकार बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है, यह अति-दुःखद, जबकि दूसरों के मामलों में इनकी कृपादृष्टि जारी है।