scriptइस बार सिर्फ 18 से 65 साल आयु के लोगों को ही हज की अनुमति, 2021 के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन | New Guidelines for Hajj are released for 2021 | Patrika News
लखनऊ

इस बार सिर्फ 18 से 65 साल आयु के लोगों को ही हज की अनुमति, 2021 के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन

– मेहरम के बगैर बड़ी संख्या में हज जा सकेंगी मुस्लिम महिलाएं

लखनऊNov 06, 2020 / 02:57 pm

Neeraj Patel

इस बार सिर्फ 18 से 65 साल आयु के लोगों को ही हज की अनुमति, 2021 के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन

इस बार सिर्फ 18 से 65 साल आयु के लोगों को ही हज की अनुमति, 2021 के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश-हज 2021 से जुड़ी सम्बंधित जानकारी हज कमेटी ऑफ इंडिया ने कहा कि हज पर जाने के लिए प्लान जारी कर दिया गया है। वहीं इस बार अब हज पर जाने वाले आवेदकों को लाटरी के माध्यम से चयनित किया जाएगा। 7 नवंबर से हज के आवेदन शुरू होंगे और 10 दिसंबर तक जारी रहेंगे। हज पर जाने वाले सभी लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। फिलहाल जनवरी में लॉटरी के जरिए हज पर जाने वाले मुसाफिरों का चयन होगा और जुलाई में भारत से हज के लिए जा पाएंगे।

हज 2021 की गाइडलाइन के अनुसार हज पर जाने के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऐप के जरिए भी लोग भर सकते हैं। इसके साथ ही यूपी से हज पर जाने के लिए पहली उड़ान जुलाई से शुरू होगी। 1 मार्च को हज पर जाने वालों को अपना अमाउंट जमा कराना होगा। इस वर्ष हज यात्रा के लिए गोरखपुर-बस्ती मंडल से करीब 2500 जायरीन का चयन हुआ था। उन्होंने दो किश्तों में दो-दो लाख रुपए हज कमेटी के खाते में जमा भी किया था। कई चरण में प्रशिक्षण लेकर लोगों ने यात्रा की तैयारी पूरी कर ली थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण सऊदी अरब की हुकूमत ने हज यात्रा की अनुमति नहीं दी। इसके बाद हज कमेटी ने लोगों के पूरे पैसे वापस कर दिए। तभी से लोग आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।

हज के लिए इस तरह होगा आवेदन

इस बार सिर्फ 18 से 65 साल के लोगों को ही हज को जाने की इजाजत होगी। बिना पुरुष रिश्तेदार (मेहरम) के हज जाने वाली ख्वातीन चार ख्वातीन के बजाय सिर्फ 3-3 का ग्रुप बनाकर अर्जी दे सकेंगी। इन महिलाओं के लिए 500 सीटें रिजर्व रखी गई हैं। अगर अर्जी फार्म कोटे से ज्यादा जमा हुए तो जनवरी 2021 में लॉटरी निकालकर मुसाफिरों का चयन किया जाएगा। लॉटरी में सलेक्ट होने वाले हज मुसाफिरों को हज के खर्च की पहली किस्त 81 हजार रुपए के बजाय एक लाख 50 हजार जमा करना होगा। एक मार्च 2021 तक आखिरी किस्त जमा करनी होगी।

वाराणसी से हज जाने की सर्विस खत्म

हज कमेटी ने अभी कुल हज के खर्च का ऐलान नहीं किया है। हज पर जाने वालों की सऊदी अरब रवानगी 26 जून से शुरू होगी और 13 जुलाई को आखिरी उड़ान जाएगी। इस साल 30 जुलाई को हज होगा और वापसी 14 अगस्त से शुरू होगी। मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण फरवरी 2021 में शुरू करना होगा। इस बार वाराणसी से हज जाने की सर्विस खत्म कर दी गई है। हज के लिए उड़ान, अहमदाबाद‚ बेंगलुरू‚ कोच्चि‚ दिल्ली‚ गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता‚ लखनऊ‚ मुंबई और श्रीनगर से जाएंगी।

Home / Lucknow / इस बार सिर्फ 18 से 65 साल आयु के लोगों को ही हज की अनुमति, 2021 के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो