scriptबुद्ध की जन्मभूमि से पीएम मोदी देंगे शांति का संदेश, जानें क्या होने वाली है घोषणा | PM Narendra modi nepal visit update | Patrika News
लखनऊ

बुद्ध की जन्मभूमि से पीएम मोदी देंगे शांति का संदेश, जानें क्या होने वाली है घोषणा

पीएम नरेन्द्र मोदी चार साल बाद नेपाल दौरे पर जा रहे हैं। पहले कार्यकाल में मोदी तीन बार नेपाल गए थे। दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी का यह पहला नेपाल दौरा है। अपने दौरे के दौरान पीएम लुंबिनी में कुछ घंटे ही रुकेंगे। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि मोदी की ये विजिट दोनों देशों के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत देगी। पीएम की यात्रा से बौद्ध तीर्थस्थलों के विकास की गति में रफ्तार आएगी। इस संबंध में योगी कई घोषणाएं भी कर सकते हैं।

लखनऊMay 15, 2022 / 10:48 am

Prashant Mishra

modi_2.jpg
लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेपाल दौरा कई मायने में महत्वपूर्ण व खास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर भगवान बुद्ध जन्म स्थली लुंबिनी(नेपाल) से शांति का संदेश देंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी बौद्ध तीर्थस्थलों को रेल और सड़क मार्ग से जोड़ने वाली कई योजना की घोषणा भी कर सकत हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेपाल दौरे से दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे।
चार साल बाद नेपाल जा रहे पीएम नरेन्द्र मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी चार साल बाद नेपाल दौरे पर जा रहे हैं। पहले कार्यकाल में मोदी तीन बार नेपाल गए थे। दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी का यह पहला नेपाल दौरा है। अपने दौरे के दौरान पीएम लुंबिनी में कुछ घंटे ही रुकेंगे। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि मोदी की ये विजिट दोनों देशों के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत देगी। पीएम की यात्रा से बौद्ध तीर्थस्थलों के विकास की गति में रफ्तार आएगी। इस संबंध में योगी कई घोषणाएं भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी सर्वे LIVE: जानें सुबह से अबतक क्या हुआ, गुंबद खोल रहा राज

बुद्ध जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम
अबतक के निर्धारित कार्यक्रम के तहत मोदी 16 मई को धरोहर लुंबिनी में बुद्ध जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम बौद्ध सर्किट साझेदारी और संपर्क की परियोजनाओं का एलान भी कर सकते हैं। इस प्रस्तावित योजना के तहत भारत की मदद से कुशीनगर से लुंबिनी के बीच रेल लाइन बिछाई जाएगी। इतना ही नहीं भारतीय बौद्ध स्थलों को सड़क मार्ग से कपिलवस्तु और लुंबिनी से जोड़ा जाएगा। इन परियोजनाओं पर भारत और नेपाल के बीच बातचीत चल रही है।

Home / Lucknow / बुद्ध की जन्मभूमि से पीएम मोदी देंगे शांति का संदेश, जानें क्या होने वाली है घोषणा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो