scriptमिनटों में खामोश हो गईं 20 जिंदगियां, तस्वीरें हुईं वायरल, प्रियंका-मायावती ने जताया दुख | politicians statement on kannauj bus truck accident update | Patrika News
लखनऊ

मिनटों में खामोश हो गईं 20 जिंदगियां, तस्वीरें हुईं वायरल, प्रियंका-मायावती ने जताया दुख

– कन्नौज हादसे पर सीएम ने जताया दुख
– मायावती, प्रियंका ने भी व्यक्त की संवेदना
– हादसे में 20 लोगों की गई जान

लखनऊJan 11, 2020 / 05:02 pm

Karishma Lalwani

मिनटों में खामोश हो गईं 20 जिंदगियां, तस्वीरें हुईं वायरल, प्रियंका-मायावती ने जताया दुख

मिनटों में खामोश हो गईं 20 जिंदगियां, तस्वीरें हुईं वायरल, प्रियंका-मायावती ने जताया दुख

लखनऊ. शुक्रवार रात कन्नौज में हुए हादसे (Kannauj bus accident) में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जीटी रोड पर डबल डेकर बस और ट्रक के बीच में टक्कर से भीषण आग लग गई। इस दिल दहला देने वाली घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने दुख जताया। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त कर पीड़ित परिजनों से हमदर्दी जतायी। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों को सांत्वना दी।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1215859031698333696?ref_src=twsrc%5Etfw
मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा, ‘कन्नौज के दर्दनाक हादसे में हुई लोगों की मृत्यु की खबर से मन आहत है। प्रभु श्री राम से दिवंगत जनों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।’
https://twitter.com/Mayawati/status/1215860574791311360?ref_src=twsrc%5Etfw
यात्रियों की मौत अति दुखद: मायावती

बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती (Mayawati) ने भी कन्नौज सड़क हादसे की निंदा की। उन्होंने यात्रियों की मौत को अति दुखद बताया और सरकार से पीड़ित परिवार की समुचित सहायता करने और घायलों को बेहतर इलाज व्यवस्था देने की मांग की।
https://twitter.com/AjayLalluINC?ref_src=twsrc%5Etfw
दुखी प्रियजनों को शक्ति दे ईश्वर: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि कन्नौज में हुआ हादसा बहुत दुखद है। ईश्वर दुखी प्रियजनों को इसे सहने की शक्ति दें। इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों और यात्रियों को हर सम्भव मदद मिलनी चाहिए।
मिनटों में खामोश हो गईं 20 जिंदगियां, तस्वीरें हुईं वायरल, प्रियंका-मायावती ने जताया दुख
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1215905674237923328?ref_src=twsrc%5Etfw
फायर स्टेशन बंद न होता तो बच सकती थी जान: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि कन्नौज के अग्निकांड में मारे गये लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। लोगों की जान बच भी सकती थी, अगर भाजपा सरकार संकीर्ण राजनीतिक सोच की वजह से सपा काल में बने फ़ायर स्टेशन को बंद नहीं करवाती, जो घटनास्थल से केवल 10 मिनट की दूरी पर बना था।
बुरी तरह जले शव

मिनटों में खामोश हो गईं 20 जिंदगियां, तस्वीरें हुईं वायरल, प्रियंका-मायावती ने जताया दुख
आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि जिनकी मृत्यु हुई, उनके शरीर जल कर बुरी तरह झुलस गए हैं। उनकी हड्डियां बिखरी हुई हैं। यह डीएनए टेस्ट के बाद ही पता लग पाएगा कि कितने लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्यता से यही लगता है कि बस में 8 से 10 लोगों के शव थे लेकिन बस इतनी बुरी तरह से जल गई है कि कितने लोगों की मृत्यु हुई इसका सही आंकड़ा बता पाना मुश्किल है। डीएनए टेस्ट के बाद ही मौत का आंकड़ा स्पष्ट हो सकता है।
शिवपाल का बयान

जनपद कन्नौज में हुए सड़क हादसे में डबल डेकर बस व ट्रक के टक्कर में लगी भीषण आग से 20 लोगों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Home / Lucknow / मिनटों में खामोश हो गईं 20 जिंदगियां, तस्वीरें हुईं वायरल, प्रियंका-मायावती ने जताया दुख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो