1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sawan 2023: सावन महीने में मात्र ₹ 251 रुपये का ई-मनी ऑर्डर, घर बैठे भगवान शिव का प्रसाद आप के पास

Uttar Pradesh Postal Department: सावन के महीने में बहुत से एक भी लोग है जो काशी विश्वनाथ मंदिर नहीं जा पाते है लेकिन वहा के दर्शन की अभिलाषा बराबर रहती है। डाक विभाग शिव भक्तों को दे रहा सुविधा जानिए विस्तार से।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 3 Jul 2023, 3:00 PM IST

 Uttar Pradesh Postal Department

Uttar Pradesh Postal Department

काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद डाक विभाग के माध्यम से मात्र ₹ 251 रुपये का ई-मनी ऑर्डर भेजकर घर बैठे प्राप्त करें। इस बार का सावन अधिमास के कारण बेहद खास है। सावन में शिव आराधना की विशेष महिमा है। हर किसी की इच्छा होती है कि वह भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग स्वरूप का दर्शन और आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद पा सके।

देश के किसी भी कोने में प्राप्त कर सकते है शिव का प्रसाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। परन्तु कुछ श्रद्धालु चाहकर भी काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन नहीं कर पाते। अब ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लोग देश के किसी भी कोने में घर बैठे काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। सावन माह में डाक विभाग ने इसके लिए विशेष प्रबंध किए हैं।

सुरक्षित और शुद्ध प्रसाद आपके के घर

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग और काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुए एक एग्रीमेंट के तहत देश के किसी भी कोने में रह रहे श्रद्धालु स्पीड पोस्ट से काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद मँगा सकते हैं। इसके तहत अपने नजदीकी डाकघर से मात्र ₹ 251 रुपये का इलेक्ट्रॉनिक मनी ऑर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 के नाम भेजना होगा। ई-मनी ऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग के माध्यम से तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रसाद भेज दिया जाएगा।

टेंपर प्रूफ इनवेलप से होती है पैकिंग

डिब्बा बंद प्रसाद टेंपर प्रूफ इनवेलप में होगा, जिसके ऊपर वाराणसी के घाट पर जारी डाक टिकट की प्रतिकृति भी अंकित होगी। इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। इसके अलावा इसे मात्र ₹ 201 में वाराणसी सिटी डाकघर के काउंटर से भी प्राप्त किया जा सकता है।

काशी विश्वनाथ प्रसाद में शामिल वस्तुएं

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्रसाद में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट इत्यादि शामिल हैं। सूखा होने के कारण यह प्रसाद लम्बे समय तक उपयोग में बना रहता है।


सही पूरा पता देना अनिवार्य

प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी पूर्वी मंडल राजन ने बताया कि, डाक विभाग ने इस बात के भी प्रबंध किए हैं कि, श्रद्धालुओं को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एस.एम.एस के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए उन्हें ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।