आरडीएसओ पेंशनर्स ऐप ( RDSO Pensioners App) पर सेवानिवृत्ति लाभ के बारे में सामान्य जानकारियां उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही पेंशन और अन्य लाभों से जुड़े आवेदनों के प्रारूप इस ऐप पर उपलब्ध होंगे। पेंशनभोगियों के लिए आरडीएसओ की ओर से जारी होने वाली सूचनाएं इस मोबाइल ऐप में उपलब्ध होंगी। पेंशनभोगी इस ऐप पर अपनी शिकायतें और सुझाव भी दर्ज करा सकते हैं। पेंशनरों के पोर्टल, पेंशन कल्याण विभाग, रेल मंत्रालय से जुड़े विभिन्न लिंक उपलब्ध होंगे, जिन पर पेंशनरों से सम्बंधित नवीनतम परिपत्र उपलब्ध होंगे। पेंशनभोगी के व्यक्तिगत विवरण को अपडेट करने की सुविधा के साथ ही पेंशन सम्बन्धी लाभों की गणना के लिए कैलकुलेटर भी उपलब्ध होगा।