अखिलेश सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के जीपीओ पार्क पर प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर नारी सम्मान से खिलवाड करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक ओर भाजपा बेटी पढाओ, बेटी बचाओ का नारा देती है तो दूसरी ओर उन्हीं की पार्टी के विधायक शर्मनाक घटना को अंजाम देते हैं ।