प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने विगत दिवस हुई प्रायोजित हिंसा और अराजकता पर निंदा एवं क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब आम्बेडकर एवं काशीराम की नीति एवं सिद्धान्तों के उलट मायावती हिंसा और अराजकता के हथकंडों से राजनीतिक विसात विछाने की कोशिश कर रही है। डॉ पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार ने ही एस.टी.-एस.सी. अत्याचार निवारण संशोधन विधेयक 2015 पारित कर दलितों के हितों की रक्षा करने का काम किया है। दलितों के खिलाफ 22 तरह के अपराध हुआ करते थे, जिन्हे मोदी सरकार ने कैटेगोराइज्ड करके 123 तरह के अपराध रजिस्टर किये हैं। डॉ पाण्डेय ने कहा कि आज सबसे ज्यादा दलित विधायक और सांसद भाजपा के है। मोदी सरकार ने आम्बेडकर से जुडे स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। डॉ अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र के निर्माण उनकी विचारधारा विश्व क्षितिज पर पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।