Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्ष जहां SIR के जरिए वोट काटने का आरोप लगा रहा है वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन आरोपों को पूरी तरह से दुष्प्रचार बताया है। योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी में SIR वापस लेने की मांग कभी नहीं करेंगे। इसका मुख्य कारण यह है कि पुनरीक्षण के बाद प्रदेश में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में 1.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।