scriptनए तेवर और नए कलेवर में नजर आएगी प्रसपा, पुनर्गठन की घोषणा में इन युवाओं को मौका | Shivpal Singh Yadav Pragatisheel Samajwadi Party Reorganization | Patrika News
लखनऊ

नए तेवर और नए कलेवर में नजर आएगी प्रसपा, पुनर्गठन की घोषणा में इन युवाओं को मौका

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने संगठन का पुनर्गठन युवाओं के संग करने की जानकारी दी है। नए संगठन में उन्होंने युवाओं को ज्यादा तरजीह दी है। इस बारे में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है।

लखनऊMay 06, 2022 / 03:37 pm

Karishma Lalwani

shivpal.jpg

Shivpal Singh Yadav File Photo

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने जिस तरह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा, उससे साफ है कि दोनों चाचा-भतीजे की राह एक दूसे से पूरी तरह से अलग है। इस बीच शिवपाल सिंह यादव ने संगठन का पुनर्गठन की जानकारी दी है। नए संगठन में उन्होंने युवाओं को ज्यादा तरजीह दी है। इस बारे में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है। प्रसपा अध्यक्ष ने कहा, ‘प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के क्रम में निम्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है।’
इन्हें मिला मौका

1- आशुतोष त्रिपाठी- प्रदेश अध्यक्ष, युवजन सभा
2- नितिन कोहली- प्रदेश अध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड
3- दिनेश यादव- प्रदेश अध्यक्ष, छात्र सभा
4- मोहम्मद आलिम खान- प्रदेश अध्यक्ष, लोहिया वाहिनी
5- अनिल वर्मा- प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग
6- शम्मी वोहरा- प्रदेश अध्यक्ष, महिला सभा
7- संगीता यादव- प्रदेश अध्यक्ष, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ
8- अजीत चौहान- प्रदेश अध्यक्ष, अधिवक्ता सभा
9- रवि यादव- प्रदेश अध्यक्ष, शिक्षक सभा
यह भी पढ़ें

20 से पहले हो सकती है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति, चर्चा में हैं ये नाम

यह भी पढ़ें

फोन कॉल के जरिये औरैया में सरकारी दवाइयों की बड़ी खेप बरामद, पड़ी रेड

https://twitter.com/shivpalsinghyad/status/1522500827537375232?ref_src=twsrc%5Etfw
यह भी पढ़ें

काशी, प्रयागराज और बिठूर का पूरे देश में दिखेगा असर, गंगा की 13 सहायक नदियों पर भी होगी ‘गंगा आरती’

यह भी पढ़ें

नाबालिग से दुराचार करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफतार

गौरतलब है कि इसके पहले शिवपाल ने पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के अंदर संगठन का पुनर्गठन करेंगे। वहीं, अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा था कि समझदार के लिए इशारा काफी है। इस पर और कुछ नहीं कहना।

Home / Lucknow / नए तेवर और नए कलेवर में नजर आएगी प्रसपा, पुनर्गठन की घोषणा में इन युवाओं को मौका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो