1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 से पहले हो सकती है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति, चर्चा में हैं ये नाम

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मझधार में है। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में ब्राह्मण नेताओं में कन्नौज के सांसद व प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक, अलीगढ़ के सांसद सतीश, नोएडा के सांसद महेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक का नाम आगे है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 5 May 2022, 3:59 PM IST

bjp.jpg

BJP File Photo

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन पार्टी अभी तक प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय नहीं कर पाई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मझधार में है। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में ब्राह्मण नेताओं में कन्नौज के सांसद व प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक, अलीगढ़ के सांसद सतीश, नोएडा के सांसद महेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक का नाम आगे है। माना जा रहा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा 20 व 21 मई को जयपुर में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले हो सकती है। इस बैठक में ही पार्टी की कार्ययोजना तय होगी।

इनके नाम पर भी चर्चा

इसी तरह केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियन, पिछड़े वर्ग में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के सांसद बेटे राजबीर सिंह, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य के नाम पर भी चर्चा है।

यह भी पढ़ें: गैंगरेप का शिकार बनी नाबालिग शिकायत करने पहुंची तो SHO ने की दरिंदगी की सारी हदें पार, अखिलेश यादव करेंगे पीड़ित परिवार से मुलाकात

जातीय समीकरण के गणित में फंसी बीजेपी

पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव के अनुसार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का चयन करेगी। सरकार और संगठन से 2014 और 2019 से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी को अब जातीगत समीकरणों को नए सिरे से तैयार करना है, इसलिए इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि प्रदेश अध्यक्ष किस जाति से बनाया जाए। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और उसे सफलता भी मिली।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश