प्रसपा के नेताओं और प्रवक्ताओं को एक बार फिर झटका लगा लगा है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेश यादव, प्रखर सिंह को प्रवक्ताओं में नहीं जगह मिली है।
समाजवादी पार्टी ने आज अपने प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी कर दी है। सपा द्वारा जारी लिस्ट में एक भी एक भी प्रसपा के प्रवक्ताओं का नाम शामिल नहीं है। इससे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं को झटका लगा है।
16 जनवरी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में स्थित शिवपाल सिंह यादव के आवास पर मिलने पहुंचे थे। इस समय यह कयास लगाए जा रहे थे कि सपा संगठन में प्रसपा के नेताओं को जगह मिलेगा, लेकिन आज जब सपा प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की गई तब प्रसपा के नेताओं को जगह नहीं मिली।
मुलायम के निधन के बाद एक हुए अखिलेश और शिवपाल
सपा संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव और शिवपाल यादव में नजदीकियां बढ़ी। शिवपाल सिहं यादव ने मैनपुरी उपचुनाव में बहू डिंपल यादव का सपोर्ट किया। डिंपल यादव ने जसवंतनगर विधानसभा सीट पर करीब एक लाख से ज्यादा मतों से जीत पाई थी, जो शिवपाल यादव का विधानसभा क्षेत्र है। डिंपल यादव के जीतने के बाद शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी प्रसपा का विलय सपा में कर दिया।
2017 विधानसभा चुनाव के पहले शिवपाल यादव और अखिलेश यादव में अनबन हो गई थी। इसके कुछ समय बाद शिवपाल यादव ने सपा को छोड़ दिया। अपनी अगली पार्टी प्रसपा बना ली। साल 2022 विधानसभा का चुनाव शिवपाल यादव ने सपा के सिंबल पर ही लड़ा था।