scriptइस महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थामा सपा का दामन, अखिलेश से मिल कहा- गठबंधन की जीत के लिए… | this mahasbha national president joins samajwadi party | Patrika News
लखनऊ

इस महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थामा सपा का दामन, अखिलेश से मिल कहा- गठबंधन की जीत के लिए…

इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने दी।

लखनऊMay 09, 2019 / 10:14 pm

Abhishek Gupta

Akhilesh

Akhilesh

लखनऊ. छठे चरण के चुनाव से पूर्व सपा-बसपा गठबंधन पूर्वी यूपी में अपने ताकत दिखाने में व्यस्त हैं। इसी बीच इसमें और इजाफा करते हुए भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह बैरिया ने सपा का दामन थाम लिया है। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह बैरिया ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
ये भी पढ़ें- मेनका गांधी के खिलाफ प्रियंका गांधी कर रही थी रोड शो, तभी सामने आ गईं चाची, भतीजी ने किया कुछ ऐसा कि सभी के उड़ गए होश, संजय सिंह हैरान

बैरिया ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मिलक पार्टी हित में कार्य करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि वे चुनाव में गठबंधन की जीत के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। आपको बता दें कि बैरिया बलिया जनपद के विधानसभा क्षेत्र बैरिया के निवासी हैं और पूर्वांचल में सामाजिक कार्यों में जुटे रहते हैं।

Home / Lucknow / इस महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थामा सपा का दामन, अखिलेश से मिल कहा- गठबंधन की जीत के लिए…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो