scriptभाजपा से आई बड़ी खबर, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले इस बड़े मंत्री ने सीएम योगी को दिया इस्तीफा | UP BJP President Swatantra Dev Singh Resigns from Yogi Cabinet | Patrika News
लखनऊ

भाजपा से आई बड़ी खबर, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले इस बड़े मंत्री ने सीएम योगी को दिया इस्तीफा

-CM Yogi Adityanath ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया

लखनऊAug 19, 2019 / 11:08 am

Ruchi Sharma

CM YOGI

भाजपा से आई बड़ी खबर, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले इस बड़े मंत्री ने सीएम योगी को दिया इस्तीफा

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने मंत्रिमंडल के विस्तार (Mantri Mandal Vistar 2019) से पहले रविवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। रविवार देर रात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया। जानकारी हो कि स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश सरकार में परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे जल्द ही योगी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे। संभावित मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले ही इस्तीफा दे दिया है। भजपा में ‘एक व्यक्ति एक पद’ के सिद्धांत को देखते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने इस्तीफा दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मंत्रिमंडल से उनका हटना तय माना जा रहा था। मंत्रिमंडल में अब सीएम योगी समेत कुल 42 सदस्य हैं। स्वतंत्र देव सिंह योगी कैबिनेट में परिवहन मंत्री थे।
यह भी पढ़ें

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आई बड़ी खबर, देर रात सीएम योगी ने राज्यपाल की मुलाकात, थमाएं इन 8 लोगों के नामों की लिस्ट

सूत्रों के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में योगी सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। करीब ढाई सालों के बाद यह दूसरा मौका होगा जब योगी मंत्रिमंडल में दर्जनभर से ज्यादा चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक कई मंत्रियों को उनके परफॉर्मेंस के आधार पर प्रोन्नति दी जाएगी जबकि कुछ मंत्रियों को हटाने और कुछ के विभाग बदलने की भी खबर है। जानकारी हो कि रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी हो रही थी, लेकिन अचानक इसे टाल दिया गया। सोमवार सुबह 11 बजे होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर राजभवन में तैयारियां शुरू हो गई थीं। राजभवन में आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों को पद तथा गोपनियता की शपथ दिलाई जानी थी। पर यह किसी वजह से टाल दिया गया। हालांकि इसके पीछे की वजह साफ नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की हालत नाजुक होने के चलते यह फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें

एक सर्वे में सीएम योगी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, सामने आई ये बात, पूरे देश में छा गए

रविवार को देर रात अवनीश अवस्थी ने बताया कि सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार का कोई कार्यक्रम नहीं है। इससे परले रविवार को छुट्टी के बावजूद अफसरों को राजभवन बुला लिया गया था। भाजपा ने अपने मंत्रियों व विधायकों को लखनऊ बुला लिया था।

Home / Lucknow / भाजपा से आई बड़ी खबर, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले इस बड़े मंत्री ने सीएम योगी को दिया इस्तीफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो