7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Result 2022 Date: जून के पहले सप्ताह में आ सकता है परिणाम, इस बार क्यों नहीं होगा फेल होने का डर

UP Board Result 2022 Update: यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग समापन की ओर है। अब रिजल्ट बनाने का काम शुरू हो गया। जल्द परिणाम की घोषणा हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Snigdha Singh

•

Updated: 16 May 2022, 8:44 AM IST

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। प्रदेश के 247 केंद्रों में चल रहा मूल्यांकन लगभग सभी जिलों में पूरा हो गया। कॉपियों में जहां कुछ छात्रों का बेहतर प्रदर्शन दिखा तो वहीं कुछ छात्रों का अजीब-गरीब मामला देखने को मिला। मूल्यांकन के बाद अब छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम का इंतजार है। अधिकारियों के मुताबिक लगभग सभी जिलों के मूल्यांकन पूरे हो गए हैं। कुछ जिले ऐसे बाकी है जहां 2-4 हजार कॉपियां जांचने को बची है।
प्रदेश के लगभग हर जिले में कापियों के मूल्यांकन के लिए शहर के पांच-सात केन्द्र बनाए गए थे। जिसमें अधिकतर राजकीय इंटर कॉलेजों को चुना गया था। सख्ती के साथ शिक्षकों ने गाइडलाइन के मुताबिक कॉपियों का मूल्यांकन किया है। यहां दो दिन पूर्व ही कापियों का मूल्यांकन कार्य समाप्त हो गया था। वहीं इंटरमीडियट के लिए राजकीय इंटर कालेज एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज को केन्द्र बनाया गया था। शनिवार को दोनों केन्द्रों में अवशेष 6625 कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया। जिले को 3 लाख 4 हजार 999 कापियां परिषद से एलाट हुईं थी। जिसमें 2 लाख 99 हजार 34 कापियां की प्राप्त हुईं। पांचों केन्द्रों में शनिवार को प्राप्त कापियों का मूल्यांकन पूरा हो गया। इधर, अब बोर्ड परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - मिलिट्री स्कूल में एडमिशन का मतलब बच्चे को नौकरी में आसानी, आप भी जानिए एडमिशन के नियम
जांचने को रह गई 30 हजार से अधिक कापियां
प्रदेश के लगभग सभी जिलों को मिलाकर करीब 30 हजार उत्तर पुस्तिकाए अभी जांचने को शेष रह गई है। कहीं उत्तर पुस्तिकाओं की जांचने की 6 मई तो कही 7 मई अंतिम तिथि थी। लेकिन इसी तरह अभी कई जिलों में कॉपियां चेक करने के लिए बाकी हैं।

यह भी पढ़े - क्या बंद होंगे स्कूल-कॉलेज, ऑनलाइन क्लासेज पर फैसला, बच्चों में 8.2% संक्रमण दर, एक मौत
सीसीटीवी निगरानी में चेक हुई कॉपियां
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद करीब 2.5 करोड़ कॉपियों की चेकिंग लगभग समाप्ति की ओर है। कॉपियों की जांच सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। अधिकरी इसकी मॉनिटरिंग लखनऊ से कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, कॉपियों की जांच करने करने वाले शिक्षकों को हर दिन अपनी अटेंडेंस लगानी होगी। कॉपियों की जांच प्रदेश में 271 केंद्रों पर चल रही है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 47 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी है।
जून के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी ने फिलहाल परिणाम की कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन सूत्रों के अनुसार जून के प्रथम सप्ताह में 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े - खूब मजे से पूरा दिन चलाएं AC, नहीं बढ़ेगा बिजली बिल, जान लीजिए ये तरीकामि

मिलेंगे बोनस अंक, नहीं होगा फेल होने का डर

जानकारी के मुताबित अगर किसी छात्र को पेपर में 55 नंबर मिलते हैं, तो ऐसे में उसे एक बोनस अंक भी दिया जाएगा। इसके अलावा अगर किसी छात्र की कॉपी में हैंडराइटिंग अच्छी होगी तो ऐसे विद्यार्थियों को अच्छी हैंडराइटिंग का रिमार्क भी दिया जाएगा। इससे छात्रों के नंबरों में बढ़ोत्तरी होगी।