प्रदेश में गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, कानपुर और लखनऊ में सबसे अधिक संक्रमित मिल रहे है। यहां स्कूल कॉलेजों में छात्र संक्रमित रहे। इससे अभिभावकों के साथ साथ स्कूल प्रशासन में हडकंप मच गया। अब मुद्दा ये है संक्रमण रुके कैसे। स्कूल कॉलेज बंद हो जाए या फिर स्वास्थ्य विभाग सभी बच्चों के टेस्ट करे। आईआईटी के प्रकरण में कानपुर के सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह के मुताबिक कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। वायरल लोड होगा तभी दूसरे में संक्रमण फैल सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क होना होगा। आईआईटी में भी तेजी से संक्रमण फैल रहा है तो वहां भी नियंत्रण के उपाय जरूरी हैं।