
UP Board Exam 2022 Date Update
लखनऊ. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी कि यूपी बोर्ड ने जनवरी में आयोजित होने वाली प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन यूपी बोर्ड की फाइनल परीक्षा की तैयारियां अभी भी अधर में है। यूपी विधानसभा चुनाव और प्रदेश में एक बार फिर बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए बोर्ड परीक्षा की फाइनल तिथियां तय नहीं की गई हैं। लेकिन इतना तय है कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं विधानसभा चुनाव के बाद ही कराई जाएंगी। उधर, कोविड के मामलों को देखते हुए परीक्षा सेंटर्स पर साफ सफाई व सावधानी बरते जाने की तैयारियां हैं।
52 लाख विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए कुल 52 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 10वीं की परीक्षा के लिए 28 लाख छात्र जबकि 12वीं के लिए 24 लाख छात्र शामिल होंगे। इससे पहले कोरोना वायरस की ही वजह से ही यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया था। छात्रों को बिना परीक्षा ही आगे की कक्षा के लिए प्रमोट कर दिया गया था। अब स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा पहले की तरह आयोजित कराए जाने पर विचार है। हालांकि, कोविड को लेकर सावधानियां भी बरती जाएंगी।
यह भी पढ़ें: हर महीने चाहिए 50 हजार रुपए पेंशन तो सिर्फ यह करें
30 दिसंबर तक तारीखों का ऐलान
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान 30 दिसंबर तक किए जाने की संभावना है। बोर्ड शेड्यूल जारी करने में देर नहीं करेगा क्योंकि इससे छात्रों पर कम समय में अधिक पढ़ाई का दबाव पड़ता है। इसलिए अगले सप्ताह तक टाइमटेबल जारी किए जा सकते हैं।
Published on:
24 Dec 2021, 12:00 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.