2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शीतलहर की वजह से बनारस-चंदौली-जौनपुर में स्कूल कालेज में चार दिन की छुट्टी

कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में तैनात वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेश कन्नौजिया ने बताया कि, दो जनवरी तक जौनपुर में न्यूनतम तापमान चार से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। कड़ाके की सर्दी के कारण वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल-कॉलेज 23-24 दिसंबर को बंद रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 23 Dec 2021, 11:16 PM IST

शीतलहर की वजह से बनारस-चंदौली-जौनपुर में चार दिन स्कूल की छुट्टी

शीतलहर की वजह से बनारस-चंदौली-जौनपुर में चार दिन स्कूल की छुट्टी

जौनपुर. पूर्वांचल में कड़ाके की सर्दी की वजह से वाराणसी,चंदौली के बाद अब जौनपुर में भी 23 दिसम्बर और 24 दिसम्बर को स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 25 दिसम्बर को क्रिसमस और अगले दिन रविवार को अवकाश होने की वजह से लगातार चार दिनों तक का स्कूलों में अवकाश रहेगा।

शीतलहर की वजह से जौनपुर में स्कूल बंद :- बर्फीली हवाओं से वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में गलन लगातार बढ़ रही है। जिला अधिकारी जौनपुर के निर्देश अनुसार, मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक भीषण शीतलहर की चेतावनी दी है। जिस कारण दिन के तापमान में अत्यधिक गिरावट की संभावना है। अतः शीतलहर को देखते हुए 23 दिसंबर और 24 दिसंबर को जनपद के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया जा रहा है। इसमें यूपी बोर्ड सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड के अंतर्गत सभी विद्यालयों को बंद किया जाता है। जौनपुर में बुधवार सुबह बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल और जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने इन दो दिन की छुट्टी की जानकारी दी।

1) यह भी पढ़ें : हर महीने चाहिए 50 हजार रुपए पेंशन तो सिर्फ यह करें

वाराणसी, चंदौली में सभी स्कूल-कॉलेज बंद :- भीषण शीतलहर की चेतावनी और तापमान में भारी गिरावट की वजह से वाराणसी, चंदौली में इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल-कॉलेज दो दिन (23 और 24 दिसंबर) तक बंद करने का निर्णय पहले ही ले लिया गया। वाराणसी और चंदौली में स्कूल बंद करने की घोषणा मंगलवार शाम हुई।

2) यह भी पढ़ें: अब ट्रेन में रिजर्वेशन करना हुआ आसान, तत्काल टिकट मिनटों में कराएं कंफर्म

डीएम वाराणसी व चंदौली डीएम ने दिए निर्देश : - वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा और चंदौली के डीएम संजीव सिंह ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के विद्यालय 23 और 24 दिसंबर को बंद रहेंगे।

सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर शीतकालीन अवकाश :- इधर, सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर प्राचार्य डॉक्टर सुनील प्रताप सिंह ने बताया कि, 23 दिसंबर से दो जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की वजह से कालेज बंद रहेगा।

तापमान चार रहने की संभावना, मौसम विज्ञानी का अलर्ट :- कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में तैनात वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेश कन्नौजिया ने बताया कि, दो जनवरी तक जौनपुर में न्यूनतम तापमान चार से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।