सीएम योगी (CM Yogi) ने इसको लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लखनऊ, कानपुर नगर, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को देखते हुए दिल्ली से लगे प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।