आपराधिक इतिहास छिपाने के लिए जय बाजपेई ने फर्जी वोटर आईडी का इस्तेमाल कर पासपोर्ट बनवाया था, लेकिन पता दूसरा डाला गया था। वहीं विकास दुबे की पत्नी रिचा, मोनू, अरविंद त्रिवेदी, राजू बाजपेयी, दीपक, विष्णु पाल, शांति देवी, शिव तिवारी, रेखा, खुशी ने भी फर्जी आईडी पर सिम लिए थे। पुलिस ने इनके मोबाइल नंबरों का ब्योरा निकाला तब ये तथ्य सामने आए। जांच के बाद अपर मुख्य सचिव और एसआईटी अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी के निर्देश पर इन सभी के खिलाफ मुदकमा दर्ज कर लिया गया है।