scriptलखनऊ, दिल्ली व वाराणसी से यात्री हज के लिए होंगे रवाना जाने महत्वपूर्ण तारीखे | up haj yatra 2019 dates | Patrika News
लखनऊ

लखनऊ, दिल्ली व वाराणसी से यात्री हज के लिए होंगे रवाना जाने महत्वपूर्ण तारीखे

हज जाने वाले देख ले इन तारीखों को

लखनऊMay 25, 2019 / 04:32 pm

Hariom Dwivedi

up haj yatra 2019 dates

लखनऊ, दिल्ली व वाराणसी से यात्री हज के लिए होंगे रवाना जाने महत्वपूर्ण तारीखे

Ritesh Singh

लखनऊः हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई द्वारा हज-2019 में उत्तर प्रदेश के दिल्ली, लखनऊ एवं वाराणसी उड़ान स्थलों से जाने वाले हज यात्रियों की उड़ानों का कार्यक्रम जारी किया गया है।

दिल्ली से रवाना होगी यह उड़ाने
जारी कार्यक्रम के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हज यात्री दिल्ली उड़ान स्थल से रवाना होंगे उनकी उड़ान 04 जुलाई, 2019 से आरम्भ होकर 18 जुलाई, 2019 को समाप्त होंगी। दिल्ली से 420 क्षमता की 30, 340 क्षमता की 23 व 254 क्षमता की 16 कुल एयर इन्डिया की 69 उड़ानों से हज यात्रियों को मदीना मुनव्वराह के लिए रवाना किया जायेगा। दिल्ली उड़ान स्थल की वापसी उड़ानें जद्दाह से 17 अगस्त, 2019 से आरम्भ होकर 01 सितम्बर, 2019 तक समाप्त होंगी।
लखनऊ से हज के लिए यह हैं तारीखे

यह जानकारी सचिव व कार्यपालक अधिकारी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि मध्य उत्तर प्रदेश के हज यात्री लखनऊ उड़ान स्थल से रवाना होंगे उनकी उड़ान 20 जुलाई, 2019 से आरम्भ होकर 05 अगस्त, 2019 को समाप्त होंगी। लखनऊ से सऊदी एअरलाइंस के जहाज़ जिसकी क्षमता 300 प्रति हवाई जहाज़ होगी की 49 उड़ानों से हज यात्रियों को जद्दाह के लिए रवाना किया जायेगा। लखनऊ उड़ान स्थल की वापसी उड़ानें मदीना मुनव्वराह से 28 अगस्त, 2019 से आरम्भ होकर 12 सितम्बर, 2019 तक समाप्त होंगी।
बनारस से हज यात्री

कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के हज यात्री जो वाराणसी उड़ान स्थल से रवाना होंगे उनकी उड़ान 29 जुलाई, 2019 से आरम्भ होकर 04 अगस्त, 2019 को समाप्त होंगी। वाराणसी से एअर इण्डिया के 150 क्षमता वाले 17 हवाई जहाज़ से हज यात्रियों को जद्दाह के लिए रवाना किया जायेगा। वाराणसी उड़ान स्थल की वापसी उड़ानें मदीना मुनव्वराह से 09 सितम्बर, 2019 से आरम्भ होकर 15 सितम्बर, 2019 तक समाप्त होंगी।

Home / Lucknow / लखनऊ, दिल्ली व वाराणसी से यात्री हज के लिए होंगे रवाना जाने महत्वपूर्ण तारीखे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो