लखनऊ

UP Nagar Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण का ऐलान, देखें लिस्ट

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

2 min read
Mar 30, 2023
UP Nikay Chunav 2023

यूपी में आगामी नगर निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav 2023) के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के 761 नगर निकायों में सीटों के आरक्षण का ऐलान गुरूवार शाम कर दिया गया है। प्रदेश में 17 नगर निगमों के मेयर पद के लिए रिजर्वेशन की बात करें तो आगरा में अनुसूचित जाति महिला, झांसी अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर पिछड़ा वर्ग महिला , फिरोजाबाद पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर पिछड़ा वर्ग, मेरठ पिछड़ा वर्ग, लखनऊ महिला, कानपुर महिला, गाजियाबाद महिला के लिए रिजर्व हैं। इसके साथ ही वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन की सीटें अनारक्षित हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में लगभग 762 नगर निकायों के लिए इलेक्शन होने हैं। इनमें नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 200 बाकी शेष नगर पंचायत सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।

चुनाव कराने में लगेगा कितना दिन?
शासन से निकाय चुनाव कराने से जुड़ा प्रस्ताव मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को कितना वक्त लगेगा इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के ओएसडी एसके सिंह ने बताया, “राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव कराने में लगभग 35 से 40 दिन का समय लगता है। निर्वाचन आयोग शासन से प्रस्ताव मिलने के बाद नामांकन से लेकर और मतगणना तक का पूरा टाइम टेबल तैयार करके जारी करेगा। इसमें नामांकन, उसके बाद समीक्षा, फिर अभ्यर्थन वापसी, उसके बाद प्रतीक आवंटन होगा।

15 से 20 मई तक आ सकते हैं परिणाम
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया, “इसके बाद मतदान और फिर मतगणना कराई जाएगी। मतगणना के साथ परिणाम घोषित हो जाता है। इस हिसाब से अगर 10 अप्रैल तक प्रस्ताव आता है तो 35 से 40 दिन जोड़ने पर लगभग 15 से 20 मई तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करके नतीजे आ जाएंगे।”

Published on:
30 Mar 2023 06:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर