12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Politics: स्वामी ने छोड़ा साथ तो ‘राजा’ की शरण में पहुंची सपा

UP Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) राजा भैया (Raja Bhaiya) से मुलाकात की। सूत्रों से खबर है कि सपा (SP) और राजा भैया में गठबंधन की बात चल रही है। हलांकि अभी कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Feb 20, 2024

UP Politics

UP Politics

UP Politics: सामाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तर पटेल रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) से मुलाकात की। राजा भैया और नरेश उत्तर पटेल की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों लोग एक ही टेबल पर खाना खाते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने अपने सोशल मीडिया X पर शेयर किया है।

आईपी सिंह ने X पर लिखा, “समाजवादी पार्टी ने बहुत अच्छी पहल की है। आज राजा भैया से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल जी मिले और उनके साथ भोजन किये। राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट करने के अपील की। राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पास 2 विधायक हैं। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया कुंडा से विधायक हैं । विनोद सरोज बाबागंज (प्रतापगढ ) से विधायक हैं। समाजवादी पार्टी ने दोनों विधायकों से राज्यसभा चुनाव में समर्थन मांगा। राजा भइया पूर्व में दो बार सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।”

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने सपा की प्राथमिक सदस्यता के बाद विधान परिषद सदस्य (MLC) के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) भी अखिलेश यादव का साथ छोड़ चुके हैं। विधायक पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) से भी राज्यसभा चुनाव में सपा को वोट नहीं करने का एलान कर चुकी हैं। इस बीच सपा राजा भैया के पास पहुंची है।

यह भी पढ़ें: सपा की खटिया खड़ी कर देगा घर का ही ये नेता…स्वामी प्रसाद मौर्या का विवादित बयान

अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि सपा और राजा भैया में गठबंधन होगा। सूत्रों का दावा है कि राजा भैया और समाजवादी पार्टी में गठबंधन की बातचीत चल रही है। सूत्रों के मुताबिक़ 5 सीट पर बातचीत चल रही है। पिछले करीब 3 दशक से कुंडा से निर्दलीय चुनाव जीत रहे राजा भैया ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में किसी राजनीतिक दल के टिकट पर चुनाव लड़ा था। साल 2022 का चुनाव कुंडा विधायक ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक (JANSATTA DAL) के टिकट पर लड़ा। राजा भैया ही इस पार्टी के अध्यक्ष भी हैं।