scriptQuick Read: पति और पत्नी, दोनों सरकारी कर्मचारी, तो एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्ति | UP Top News Uttar Pradesh | Patrika News
लखनऊ

Quick Read: पति और पत्नी, दोनों सरकारी कर्मचारी, तो एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्ति

पति और पत्नी दोनों सरकारी सेवा में होने पर दंपती के उनके सामने चुनावी ड्यूटी का संकट होता है। इसको लेकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने निर्वाचन आयोजन को पत्र लिखकर दोनों में से एक को चुनाव ड्यूटी से अलग रखने की मांग की थी।

लखनऊJan 16, 2022 / 01:30 pm

Karishma Lalwani

UP Top News Uttar Pradesh

UP Top News Uttar Pradesh

पति और पत्नी, दोनों सरकारी कर्मचारी, तो एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्ति

लखनऊ. पति और पत्नी दोनों सरकारी सेवा में होने पर दंपती के उनके सामने चुनावी ड्यूटी का संकट होता है। इसको लेकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने निर्वाचन आयोजन को पत्र लिखकर दोनों में से एक को चुनाव ड्यूटी से अलग रखने की मांग की थी। इस पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को बच्चों की देखभाल के लिए दोनों में एक को राहत देने के निर्देश दिए हैं। यूटा के जिला महामंत्री राजीव वर्मा ने बताया कि दंपती कार्मिकों की पारिवारिक समस्याओं को देखते हुए यह आदेश राहत भरा है। इसका लाभ लेने के लिए सरकारी सेवा में कार्यरत दंपती में से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रहने के लिए प्रार्थनापत्र देना होगा, जिस पर बच्चों की देखभाल के लिए दोनों में से किसी एक को ड्यूटी मुक्त रखा जाएगा। यूटा जिलाध्यक्ष केशव दीक्षित ने जिले के ऐसे प्रभावित शिक्षकों से आयोग के पत्र की प्रति के साथ प्रार्थनापत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को देने की अपील की है।
चलती ट्रेन से गायब हुआ यात्री

गोरखपुर. हल्द्वानी से नरकटियागंज जा रहा यात्री चलती ट्रेन से गायब हो गया। पिपरा निवासी मुख्तार मियां उत्तराखंड के हल्द्वानी में काम करते हैं। उन्होंने 11 जनवरी को परिजनों को फोन कर बताया कि घर आ रहे हैं। वह उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। मुख्तार के घर न पहुंचने पर अनहोनी की आशंका में स्वजन ढूंढते हुए गोरखपुर पहुंचे। मामले की जानकारी जीआरपी थाना प्रभारी के साथ ही पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को दी। सर्विलांस की मदद से कैंट पुलिस व जीआरपी ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि मुख्तार मियां का मोबाइल फोन बस्ती में बंद हुआ था। छानबीन करने पर वह बस्ती में मिला।
श्रीकाशी विश्वनाथ में मंगला आरती की बुकिंग शुरू

वाराणसी. श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में नए साल पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुगम दर्शन के टिकट की बिक्री रोक दी गई थी। कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंगला आरती की टिकट बुकिंग भी बंद थी। अब मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होने के कारण सुगम दर्शन के साथ ही मंगला आरती के टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई है। मंदिर प्रशासन के अनुसार कोविड की स्थिति को देखते हुए मंगला आरती के टिकटों की एडवांस बुकिंग पर विचार किया जाएगा। मंदिर परिसर में भीड़ कम होने के बाद से ही लोगों के आवागमन में सुलभता को देखते हुए मंगला आरती, सुगम दर्शन और अन्‍य अनुष्ठानों की बुकिंग शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें

Quick Read: चुनाव ड्यूटी के लिए अधिगृहित हुईं 600 बसें

पति की दूसरी शादी से परेशान पत्नी ने दी जान

वाराणसी. वाराणसी के उगापुर गांव की सुमन यादव (24) ने रविवार को अपने मायके में फांसी लगा कर जान दे दी। चौबेपुर थाना अंतर्गत उगापुर गांव निवासी ओम प्रकाश यादव की बेटी सुमन की शादी तीन साल पहले गाजीपुर जिले के खानपुर थाना के गोपालपुर गांव निवासी संदीप यादव के साथ हुई थी। सुमन के सुसाइड नोट के अनुसार उसके पति संदीप यादव ने दूसरी शादी कर ली है। इसे लेकर वह कचहरी और न्यायालय का चक्कर लगाती रही लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। इसी वजह से वह अपने मायके में रह रही थी। न्याय मिलने की उम्मीद न देख कर रविवार को उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
आचार संहिता के उल्लंघन में सपा नेताओं पर केस

वाराणसी. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर वाराणसी में कंबल बांटने के मामले में वाराणसी पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में चार सपा नेताओं और 10 अज्ञात के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया है। वाराणसी के कोतवाली थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सप्तसागर में कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया गया। उस दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद कंबल वितरित किया गया था। मामले की सूचना होने पर सप्तसागर चौकी इंचार्ज द्वारा सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें

Quick Read: रेलवे में बंपर भर्ती, 20 जनवरी तक करें आवेदन

कोहरे के कारण 42 बसें निरस्त

कानपुर. शीतलहर के बाद कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। इसके चलते 42 बसें निरस्त कर दी गई हैं। रेलवे अफसरों ने कहा कि दिल्ली और हावड़ा रूट के अलावा मुंबई रूट पर भी कोहरे का असर दिखा। इस कारण मुंबई से आने वाली एलटीटी, लखनऊ पुणे सहित 39 ट्रेनें लेट हैं। उधर सड़क मार्ग पर भी कोहरे का असर है। बसों में पचास फीसदी लोड की अनिवार्यता प्रभावी होने की वजह से लंबी रूट की बसों को निरस्त किया गया है। प्रबंधन का निर्देश है कि रात 10 बजे के बाद यात्री लोड होने पर ही संचालन किया जाए।
पीलीभीत में आवारा कुत्तों का आतंक, नोंच-नोंच कर मार डाला

पीलीभीत. जिले में पिछले कुछ समय से आवारा कुत्तों ने आंतक मचा रखा है। दो बच्चों को मौत की मुंह में धकेल चुके ये आवारा कुत्ते अब वयस्कों के पीछे पड़ गए हैं। हाल ही एक 50 वर्षीय शख्स को कुत्तों ने घेर लिया और उनको बुरी तरह से नोंच डाला। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 50 वर्षीय रामअवतार राठौर सुख दासपुर नवोदया थाना माधोटांडा के रहने वाले थे। वह अपने ससुराल गांव करेलिया में खेत में खाद छीटने गए हुए थे। शाम को जब वह साइकिल से घर को वापस आ रहे थे तो सुख दासपुर नवदिया के पास श्मशान घाट में बैठे आवारा कुत्तों ने उनको देखकर भौंकना शुरू कर दिया। आवारा कुत्ते उनके पीछे पड़ गए। उनको घेर लिया और नोंचना शुरू कर दिया।
बच्ची ने निगली सोने की अंगूठी, गले में जाकर अटकी

हरदोई. हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के बावन कस्बे की एक 2 साल की बच्ची ने सोने की अंगूठी निगल ली। वह उसके गले में फंस गई। स्थानीय डॉक्टर बच्ची के परिजनों को लखनऊ जाकर सर्जरी कराने की सलाह दी थी। लखनऊ जाने से पहले बच्ची के परिजनों ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क किया। डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बिना ऑपरेशन बच्ची के गले में फंसी अंगूठी को निकाल दिया। सर्जन ने बिना ऑपरेशन के ही दूरबीन विधि से बच्ची के गले में फंसी अंगूठी निकालकर उसकी जान बचा ली. अब बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ्य है और उसे घर भेज दिया गया है। मामला हफीज की 2 साल की बच्ची हमजा से जुड़ा है। वह खेल रही थी, तभी उसने एक सोने की बड़ी अंगूठी को मुंह में डाल लिया। वह अंगूठी निगल गई जो उसके गले में जाकर अटक गई।
18 महीने बाद खुला बिकरू का पंचायत भवन

कानपुर. बिकरू कांड के मुख्य आरोपी और एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे की दबंगई का आखिरी ताला 18 महीने बाद टूट गया। बिकरू के पंचायत भवन में 10 महीने बाद ताला तोड़कर नए प्रधान ने कदम कदम रखा है। इससे पहले पंचायत भवन का ताला खोलने की हिम्मत किसी ने नहीं की थी, क्योंकि पंचायत भवन पर खुद विकास दुबे ने ताले लगाए थे। बिकरू गांव में पंचायत भवन बनने के बाद से ही विकास दुबे ने उस पर कब्जा कर रखा था। उस पर ताला डाल रखा था। विकास दुबे ने पंचायत भवनमें पर ताला उसी दिन यानी 2 जुलाई, 2020 को लगाया था, जिस रात उसने 8 पुलिसवालों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। बिकरू कांड के बाद प्रशासन ने विकास के भाई की पत्नी अंजलि को प्रधान पद से बर्खास्त करके नया चुनाव कराया था। जिसमें गांव के दलित वर्ग से संजय की पत्नी मधु चुनाव तो जीत गई थी। लेकिन विकास के आतंक और दहशत की वजह से उनकी या किसी अधिकारी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि वो पंचायत भवन का ताला तोड़ दें।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x874htm

Home / Lucknow / Quick Read: पति और पत्नी, दोनों सरकारी कर्मचारी, तो एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्ति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो