31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: नाइट कर्फ्यू में नहीं जा पाई अस्पताल, आरपीएफ की दारोगा ने रेलवे स्टेशन पर ही कराया महिला यात्री का प्रसव

नाइट कर्फ्यू की वजह से अस्तपाल जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला। आसपास मौजूद लोग भी मदद को आगे नहीं आ रहे थे।
5 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 19 Apr 2021, 3:48 PM IST

Quick Read: नाइट कर्फ्यू में नहीं जा पाई अस्पताल, आरपीएफ की दारोगा ने रेलवे स्टेशन पर ही कराया महिला यात्री का प्रसव

Quick Read: नाइट कर्फ्यू में नहीं जा पाई अस्पताल, आरपीएफ की दारोगा ने रेलवे स्टेशन पर ही कराया महिला यात्री का प्रसव

आरपीएफ की दारोगा ने कराया महिला यात्री का प्रसव

गोरखपुर. हरदोई से ससुर के साथ बस द्वारा गोरखपुर पहुंची बिहार की महिला यात्री को रेलवे स्टेशन पर प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। पश्चिम चंपारण, नरकटियागंज के सहोदरा थानाक्षेत्र स्थित पिपरा बासपुर निवासी फरमान मियां हरदोई जिले के मुरेदा में रहकर रोजगार करते है। उनके बेटे फुटारे की पत्नी 35 वर्षीय आयशा खातून गर्भवती थी। शनिवार को बस से बहू को लेकर वह गोरखपुर पहुंचे। नरकटियागंज जाने वाली ट्रेन के इंतजार में वह दोनो रेलवे स्टेशन पर सेकेंड क्लास गेट के पास पोर्टिको में बैठे थे। रात 10:30 बजे आयशा को प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी। नाइट कर्फ्यू की वजह से अस्तपाल जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला। आसपास मौजूद लोग भी मदद को आगे नहीं आ रहे थे। वहां तैनात सिपाही ने सूचना उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद कर्मचारियों के साथ पहुंची आरपीएफ की महिला दारोगा प्रियंका सिंह ने चादर का घेरा बनाकर प्रसव कराया। यात्री मित्र की सूचना पर पहुंची रेलवे के डाक्टर ने जांच करने के बाद यात्रा की अनुमति दे दी।

महिला के शव से गहने गायब, विरोध करने पर पिटाई

गोरखपुर. जिले के बाबा राघवदास मेडिकल कालेज के कोविड अस्पताल में 72 वर्षीय महिला के शव से गहने गायब मिलने पर अस्पताल प्रशासन और परिवार वालों के बीच झड़प हो गई। दरअसल, गोला थाना क्षेत्र की राधिका को 15 अप्रैल की शाम अचानक सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्हें कोविड का मरीज मानते हुए बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। राधिका के बेटे अजय शुक्ल ने कहा कि मां को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डाक्टरों ने राधिका की जगह आराधना नाम लिख दिया। 36 घंटे बाद पता चला कि राधिका का नाम गलती से आराधना दर्ज हो गया है। इलाज में मां की मृत्यु हो गई। इसके बाद डाक्टर ने बैग में शव भरकर दे दिया। जब उन्होंने बैग खोलकर देखा तो मां के गले की चेन, नाक का बूंदा और कान का झुमका गायब था। कर्मचारियों से पूछा तो वह हाथापाई करने लगे। कर्मचारियों ने गार्डों को बुला लिया और पिटाई शुरू कर दी।

पांच वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या

बांदा. मर्का थाना क्षेत्र के गांव में पारिवारिक बाबा ने हैवानियत की हद पार करते हुए पांच वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। मर्का थाना अंतर्गत गांव में रहने वाला युवक सूरत में रहकर मजदूरी करता है और गांव के मकान में परिवार रहता है। उसकी पांच वर्षीय बेटी रविवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी तभी अचानक गायब हो गई। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी। गांव से बाहर जाने वाले रास्ते पर नजर रखनी शुरू कर दी। डुगडुगी बजाकर ग्रामीणों की टोली परिजनों के साथ घर-घर जाकर बच्ची को तलाशने लगी। इस बीच घर के सामने रहने वाले 54 वर्षीय पारिवारिक बाबा के मकान में ग्रामीण पहुंचे। यहां एक जगह पर पुराने कपड़ों का ढेर देखकर शक हुआ। इस पर कपड़े के ढेर हटाने पर नीचे पुआल दिखा। पुआल के बाद मिट्टी हटाई तो मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। साफी से गला घोटकर उसकी हत्या की गई थी।

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो की मौत

औरैया. नवरात्र की सप्तमी पर जालौन देवी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली बीझलपुर अयाना मार्ग पर सडरापुर मोड़ के पास पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सैफई मेडिकल कालेज भर्ती किया गया। अयाना थाना पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराने के साथ हादसे की पड़ताल शुरू कर दी। दरअसल, नवरात्र पर अयाना थाना क्षेत्र से तीन ट्रैक्टर ट्राली से करीब 20 परिवारों के लोग देवी दर्शन के लिए जालौन गए थे। जालौन में देवी मंदिर से पूजन करके सभी गांव लौट रहे थे। सुबह करीब नौ बजे रास्ते में एक दूसरे को ओवरटेक करने में ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से ट्राली खाईं में पलट गई। ट्राली सवार लोग उसके नीचे दब गए और चीख पुकार मच गई।

आमिर खान समेत चार को नोटिस

वाराणसी. फिल्म ठग्स आफ हिंदुस्तान में जाति विशेष को अपमानित कर मानहानि करने व भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में वादी हंसराज चौधरी की दाखिल पुनरीक्षण याचिका को जिला जज मदन पाल सिंह ने स्वीकृत करते हुए आमिर खान समेत चार के विरुद्ध नोटिस जारी किया था। नियत तिथि पर शनिवार को हाजिर न होने पर जिला जज के आदेश पर रजिस्टर्ड डाक से आरोपितों को उनके पते पर नोटिस भेजी गई। विपक्षी को अपना पक्ष रखने के लिए 24 मई तिथि नियत की गई। राज्य सरकार को भी नोटिस भेजी गई है। हरईपुर लाइन बाजार ने अधिवक्ता के माध्यम से निर्माता आदित्य चोपड़ा, निर्देशक विजय कृष्णा, अभिनेता आमिर खान के खिलाफ परिवाद दायर किया था कि फिल्म के ट्रेलर में मल्लाह जाति को फिरंगी मल्लाह शब्द से संबोधित कर अपमानित किया गया। इससे वादी व गवाहों ने 30 अक्टूबर, 2018 को इंटरनेट मीडिया पर देखा और भावनाएं आहत हुई। आरोप है कि मुनाफा कमाने के लिए दुर्भावना पूर्ण तरीके से फिल्म का ऐसा नाम रखा गया है। निषाद समाज को ठग व फिरंगी की संज्ञा दी गई।

ये भी पढ़ें: Quick Read: प्रधान पद प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार में बच्चों को लगाया ड्यूटी पर, डीएम ने कहा करेंगे कार्रवाई

पानी की टंकी पर चढ़ा युवक

गोरखपुर. सोमवार सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारी पट्टी में एक शख्स आईटीआई कॉलेज के परिसर में बने पानी टंकी के ऊपर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने उसे बहुत मनाने की कोशिश कर रही लेकिन वह उतरने का नाम नहीं ले रहा है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है और उसे नीचे उतारने का प्रयास जारी है। सीओ तमकुहीराज फूलचंद कनौजिया ने कहा कि युवक को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह मामने का तैयार नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार युवक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। वह दो दिनों से लापता अपने किसी साथी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ा रहा।

भारत-नेपाल सीमा सील

गोरखपुर. भारत नेपाल की सोनौली सीमा पंचायत चुनाव के मतदान के मद्देनजर रविवार की रात दस बजे से सील है। सोमवार को मतदान संपन्न होने तक बंद रहेगा। सोमवार की सुबह छह बजे से तमाम भारतीय एवं नेपाली नागरिकों को दोनों तरफ सीमा पर रोक दिया गया है। केवल गंभीर रूप से बीमार मरीजों को जांच के बाद प्रवेश दिया गया। भारत नेपाल के सीमावर्ती कस्बा बेलहिया में रविवार की रात से सोमवार सुबह तक करीब 100 लोग भारत में आने के लिए रोके गए। नेपाल पुलिस भी सरहद पर भीड़ नहीं रहे, इसलिए उन्हें बस पार्क पर ही रोक दिया गया। सीमा पर सीसीटीवी कैमरों व खोजी कुत्तों की सहायता से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए सीमा पर तैनात सभी सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों को सतर्क किया गया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि सरहद पर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिले में सभी स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर है। क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर प्रत्येक हलचल पर नजर रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Quick Read: घर से बाहर प्रधान पद प्रत्याशी का मर्डर, समर्थकों से हुआ था विवाद