31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: घर से बाहर प्रधान पद प्रत्याशी का मर्डर, समर्थकों से हुआ था विवाद

रोधी पार्टी से चुनावी माहौल को लेकर राजेश के समर्थक में रहे जैन सिंह व आशुतोष सिंह सोमा व उनके समर्थक से विवाद हो गया था। किशन को जान से मारने की धमकी मिली थी।
5 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 18 Apr 2021, 3:46 PM IST

Quick Read: घर से बाहर प्रधान पद प्रत्याशी का मर्डर, समर्थकों से हुआ था विवाद

Quick Read: घर से बाहर प्रधान पद प्रत्याशी का मर्डर, समर्थकों से हुआ था विवाद

गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में वारदात अंजाम देने की आशंका

वाराणसी. प्रधान पद प्रत्याशी सहडी ग्राम निवासी किशन उर्फ जैन सिंह (38) शनिवार देर रात चुनाव प्रचार के बाद अपने स्कॉर्पियो वाहन से घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति से मोबाइल पर बात करते हुए वह घर से बाहर चला गया। इसके बाद वापस नहीं आया। घर से 100 मीटर दूर जैन सिंह का खून से लथपथ शव देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही प्रथम दृष्टया मौके पर हाथापाई के भी निशान मिले। आशंका जताई गई है कि हमलावरों ने अचानक धोखे से हमला किया जिससे जैन सिंह को अपना लाइसेंसी असलहा निकालने का भी मौका नहीं मिला। परिवार वालों ने कहा कि विरोधी पार्टी से चुनावी माहौल को लेकर राजेश के समर्थक में रहे जैन सिंह व आशुतोष सिंह सोमा व उनके समर्थक से विवाद हो गया था। किशन को जान से मारने की धमकी मिली थी।

प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी को जिंदा जलाया

गोरखपुर. कैंट थानाक्षेत्र के इंजिनयरिंग कालेज चौकी के कूड़ाघाट विशुनपुरवा गांव निवासी दीपक निषाद (27) की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई। वह 16 अप्रैल की रात आठ बजे अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था। आरोप है कि प्रेमिका ने ही दीपक को आग के हवाले कर दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। लोगों ने उसे महिला के घर का बाहर जलता हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, साथ ही उसके बयान का वीडियो भी बनाया। जिसमे वह किसी महिला का नाम ले रहा है आग लगाने का आरोप लगाकर। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दीपक के पिता भुआल व अन्य परिजनों ने प्रेमिका, उसके माता पिता पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। वही प्रेमिका के पिता का कहना है कि वह घर के सामने आंकर गाली दे रहा था। कुछ देर बाद उसने खुद को आग लगा लिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ट्रक-वैन की भिड़ंत में चार की मौत

चित्रकूट. रैपुरा थाना के रामनगर में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज रोड पर ट्रक और वैन की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और यातायात सामान्य कराया। पुलिस के मुताबिक कार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। महोबा के ददवारा निवासी चरनू सिंह की मां सुमित्रा का दो दिन पहले देहांत हो गया था। परिवार के सदस्य वैन से अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रहे थे। चरनू सिंह खुद कार चला रहा था। रविवार की सुबह करीब पांच बजे रैपुरा थाना के रामनगर के पास हाइवे में सामने से आ रहे ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात थम गया और चीख पुकार मच गई। लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े और कार से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 38 वर्षीय चरनू सिंह, उनकी पत्नी 35 वर्षीय गीता सिंह, पुत्री सात वर्षीय संध्या, चाची 55 वर्षीय शांति की मौत हो गई।

चूल्हे की चिंगारी से जले सात आशियाने

औरैया. बेला कस्बे के सहार क्षेत्र में रविवार सुबह चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में सात आशियाने राख हो गए। थाना बेला के कस्बा सहार चौकी क्षेत्र में रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे चूल्हे की चिंगारी से कच्चे मकान में आग लग गई। सहार चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र के अनुसार छुन्नू की पत्नी घर में एक किनारे बनी रसोई में चूल्हे पर खाना बना रही थी। चूल्हे पर बर्तन में पानी रखकर वह किसी जरूरी कार्य से घर से बाहर आ गई। इस बीच चूल्हे से निकली चिंगारी से आसपास लकड़ी के बुरादे सुलगने लगे और आग लग गई।छप्पर तक आग फैलने से आसपास के छह कच्चे घर भी चपेट में आ गए। लाॅकडाउन होने से गश्त कर रही पुलिस शोर सुनकर पहुंच गई। फायर बिग्रेड बिधूना को सूचना दी गई लेकिन, दमकल गाड़ी खराब होने की बात कहकर अधिकारियों ने सूचना को अनसुना कर दिया। काफी देर बाद दमकल जवान पहुंचे लेकिन तबतक सभी मकान जल चुके थे।

मुंबई-गुजरात से तीन जोड़ी ट्रेनें

कानपुर. गुजरात और महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में फंसे प्रवासी कामगारों को घर वापसी के लिए ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। लिहाजा रेलवे ने गुजरात के वडोदरा से दो जोड़ी और मुंबई से एक जोड़ी ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन नंबर 01207 19 अप्रैल को सुबह 10:10 बजे कानपुर सेंट्रल और देर रात सवा 12 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01208 छपरा से 20 अप्रैल को शाम 4:40 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 5:40 बजे कानपुर सेंट्रल और 22 अप्रैल को दोपहर 3:20 बजे मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 09129 वडोदरा से 19 और 26 अप्रैल सोमवार को सुबह 8:25 बजे चलेगी। देर रात 2:10 बजे कानपुर सेंट्रल और लखनऊ होकर दानापुर दूसरे दिन शाम साढ़े सात बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09130 दानापुर से 20 और 27 अप्रैल मंगलवार को रात 10:45 बजे चलेगी। दूसरे दिन शाम 4:10 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन सुबह 9:25 बजे वडोदरा पहुंचेगी।

ट्रेन की चपेट में आने से दारोगा की मौत

प्रयागराज. फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाने में तैनात 47 वर्षीय दारोगा रमेश कुमार सरोज की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह रेलगांव की तरफ रोजाना की तरह टहलने के लिए गए थे। रमेश कुमार थाना क्षेत्र के उमरपुर नीवां मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रहते थे। दोपहर करीब 12 बजे रमेश कुमार अकेले ही पैदल घर से निकले थे। इसके बाद टहलते-टहलते वह रेलगांव के पास रेलवे पटरी पर पहुंच गए। इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर पाकर पहले जीआरपी और फिर चौकी इंचार्ज राजरूपपुर सुमित श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। जेब में मिले पहचान पत्र से शिनाख्त हुई तो घरवालों को सूचना दी गई। थोड़ी देर में रमेश के भाई रवि व अन्य स्वजन घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त की और रमेश की मौत पर हैरान रह गए।

गेहूं की 30 बीघा जमीन जलकर राख

कानपुर. कानपुर में खेतों के ऊपर से गुजरी एलटी लाइन में र्स्पाकिंग होने के बाद तार टूट कर गेंहू की खड़ी फसल पर जा गिरे। गेंहू की फसल धू-धू कर जलने लगी। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना के बाद भी जब दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची तो, ग्रामीणों ने ट्यूबवेल चलाकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस की पीआरवी 456 गाड़ी के पुलिस कर्मियों को गुस्से का सामना करना पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने पीआरवी पर हमला पथराव कर दिया। गाड़ी का शीशा भी तोड़ा गया। इस बीच एक सिपाही घायल हो गया। बिधनू थाना प्रभारी विनोद कुमार के मुताबिक हदयपुर गांव के पास एलटी लाइन टूटने से गेंहू की फसल में आग लग गई थी। मौके पर पुलिस पीआरवी पर कुछ आराजकतत्वों ने तोड़फोड़ की है। तोड़फोड़ करने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Quick Read: प्रधान पद प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार में बच्चों को लगाया ड्यूटी पर, डीएम ने कहा करेंगे कार्रवाई

ये भी पढ़ें: Quick Read: वोटिंग के बीच मतदानकर्मी और दो मतदाताओं की मौत