सपा सांसद ने प्रदेश सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसके कार्यकाल में लोगों को दुख और परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि किसान, शिक्षक, युवा और व्यापारी समेत समाज का हर वर्ग सरकार से परेशान है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि लोगों ने मौजूदा सरकार को हटाने का मन बना लिया है और चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।