Global Investors Summit 2023 : लखनऊ में आयोजित Global Investor Summit के दूसरे दिन यानी 11 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी निवेशकों का स्वागत किया।
Investor Summit में CM योगी ने कहा, “हमें समय से एक कदम आगे बढ़कर सोचना पड़ेगा। ई-मोबिलिटी और उसके भविष्य की संभावनाओं को तलाशना होगा। देश का पहला 12 लेन का एक्सप्रेस-वे मेरठ से दिल्ली के बीच पिछले साल शुरू किया जा चुका है।” इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “आधुनिक भारत में ही नहीं, हजारों साल पुरानी ऐतिहासिक भारत माता की विकास श्रृंखला में यूपी की अहम भूमिका रही है। आगे भी विकास में यूपी अपनी भूमिका रखेगा।”
जापान का HMI ग्रुप 30 शहरों में खोलेगा होटल
Global Investor Summit 2023 में जापान ने हाइड्रोजन एनर्जी और ऑटोमोबाइल सेक्टर में निवेश की रुचि दिखाई। जापान यूपी के 30 शहरों में होटल भी खोलेगा। दिल्ली के पास बन रहे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोनों देशों के व्यापार को रफ्तार मिलेगी। दधीचि हाल में शनिवार को ग्लोबल पार्टनरशिप के दौरान जापानी उद्योगपति उत्साही दिखे।
जापानी कंपनी ने साइन किया 7200 करोड़ का MOU
जापानी कंपनी ने प्रदेश सरकार के साथ 7200 करोड़ के निवेश का समझौता किया। इसके तहत जापान की प्रसिद्घ होटल मैनेजमेंट इंटरनेशनल कंपनी लिमिटेड HMI यूपी के अयोध्या, वाराणसी और आगरा समेत 30 शहरों में होटल खोलेगी। इससे करीब दस हजार युवाओं को सीधे रोजगार मिलेगा। जापान के HMI ग्रुप के निदेशक पब्लिक रिलेशन टाकामोटो योकोयामा ने इसकी घोषणा की।
Yamanashi Hydrogen Co. के चेयरमैन योशिहिको शिमिज़ू ने कहा, “जापानी कंपनियां बगैर गहन अध्ययन के व्यापारिक समझौते नहीं करती। अगर एक बार निवेश के लिए कदम बढ़ा दिया तो उसे जरूर पूरा करती हैं। उनकी कंपनी हाइड्रोजन ऊर्जा के क्षेत्र में काम करती है, और यूपी में बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही है।”
इसी तरह कूड़ा प्रबंधन सेक्टर में काम रहे जापानी निवेशक वन वर्ल्ड कारपोरेशन के CEO टोमोकी आईटो नवीकरणीय ऊर्जा सेक्टर की कंपनी OMC Power के CEO अजय कुमार, NPI Co. Ltd. टोक्यो के प्रेसिडेंट नरेंद्र उपाध्याय, सोलर एनर्जी सेक्टर की कंपनी Veena Enterprise की डायरेक्टर दीपशिखा महाजन ने भी यूपी में निवेश के अवसरों पर चर्चा की।