script75 जनपदों के लिए योगी सरकार का निर्देश, बेसहारा बुजुर्गों को दे सहारा | Yogi govt directs to help destitute elderly people reach old age homes to save them from cold | Patrika News
लखनऊ

75 जनपदों के लिए योगी सरकार का निर्देश, बेसहारा बुजुर्गों को दे सहारा

मंत्री ने डीजीपी को पत्र लिख कर माँगा पुलिस विभाग का सहयोग , एल्डर लाइन 14567 या 112 पर कॉल कर दे सकते हैं निराश्रित वृद्धजनों की सूचना।

लखनऊDec 30, 2023 / 07:29 pm

Ritesh Singh

 समाज कल्याण विभाग के वृद्ध आश्रम

समाज कल्याण विभाग के वृद्ध आश्रम

प्रदेश भर में शीतलहर को देखते हुए योगी सरकार निराश्रित वृद्धजनों का सहारा बन रही है। सरकार की ओर से इस सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभियान चला कर निराश्रित वृद्धजनों को वृद्धाश्रमों तक पहुंचाएं, ताकि शीतलहर से निराश्रित वृद्धजनों को बचाया जा सके। यही नहीं, आम नागरिक भी निराश्रित वृद्धजनों की सूचना एल्डर लाइन 14567 अथना पुलिस विभाग की आपात सेवा यूपी-112 पर दे कर सहायता कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें

Video: लखनऊ में नए साल से पहले ही शराबियों का हाई वोल्टेज ड्रामा

पुलिस विभाग करेगा सहयोग समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने डीजीपी को पत्र लिख कर निराश्रित वृद्धजनों के सर्वेक्षण और उनको ससम्मान वृद्धाश्रमों तक पहुंचाने में सहयोग मांगा है। प्रदेश भर में जिला समाज कल्याण अधिकारी अपने जनपद के पुलिस अधीक्षक/पुलिस आयुक्त से संपर्क कर समन्वय स्थापित करेंगे। रात्रि में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को अगर कोई निराश्रित वृद्ध दिखते हैं तो समाज कल्याण विभाग की सहायता से उनको वृद्धाश्रमों तक सम्मान पहुंचाया जाएगा।

वृद्धाश्रमों में उपलब्ध है सभी सुविधाएं
समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में वृद्धाश्रम संचालित किया जा रहा है। इन आश्रमों में वृद्धजनों को खाना, गर्म कपड़े, दवाई, मनोरंजन के साधन आदि उपलब्ध कराया जाता है। यहां डॉक्टर की सुविधा भी उपलब्ध है ताकि जरूरत पड़ने पर बीमार वृद्धजनों का उपचार भी हो सके। समाज कल्याण विभग द्वारा संचालित वृद्धाश्रमों में निराश्रित वृद्धजनों को रखने की पूरी क्षमता है। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि योगी सरकार समाज के कमज़ोर, निराश्रित वृद्धजनों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए वृद्धाश्रमों में सरकार द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की गई है। निराश्रित वृद्धजनों को शीतलहर से बचाया जा सके, इसके लिए अभियान शुरू किया गया है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8r0kwg

Hindi News/ Lucknow / 75 जनपदों के लिए योगी सरकार का निर्देश, बेसहारा बुजुर्गों को दे सहारा

ट्रेंडिंग वीडियो