script16 साल की किशोरी के साथ युवकों ने जबरन किया सामूहिक दुष्कर्म | Youth forcibly gang-raped with 16-year-old teenager | Patrika News
लखनऊ

16 साल की किशोरी के साथ युवकों ने जबरन किया सामूहिक दुष्कर्म

– गर्भवती होने पर खूब की पिटाई- पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित किया गिरफ्तार

लखनऊJan 14, 2021 / 02:38 pm

Neeraj Patel

2_1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने पहले किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर खुद दुष्कर्म किया। उसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी जब गर्भवती हो गई और उसने साथ रहने का दबाव बनाया तो किशोरी के इन्कार पर उसे जमकर पीट दिया। किशोरी की तहरीर पर महानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।

महानगर इंस्पेक्टर यशकांत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी और उसकी मां घरों में काम करती है। कुछ दिन पहले किशोरी राजू के संपर्क में आई। राजू प्रेम जाल में फंसाकर उसे अपने घर बुलाने लगा। इस दौरान उसका दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद डरा धमकाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर पीटा। किशोरी ने बताया कि उसने राजू ने साथ रहने का दबाव बनाया। इस पर राजू ने बुधवार रात उसे घर बुलाया। वह बात ही कर रही थी तभी उसने लात-घूसों से जमकर पीट दिया और भाग निकला।

किशोरी ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी देकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। किशोरी की तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर राजू को गिरफ्तार कर लिया है, जबिक अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें – रिटायर्ड लेखपाल ने की 36 बच्चों के साथ हैवानियत, नशीला पदार्थ खिलाकर करता था दुष्कर्म

पांच माह से कर रहे थे दुष्कर्म

किशोरी का आरोप है कि जब वह राजू के घर गई थी तो उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। जिसके बाद वो बेहोश हो गई। फिर राजू ने दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अक्सर अपने घर बुलाता था। कई बार अपने दोस्तों को बुलाया तो सबने धमकाकर दुष्कर्म किया। बुधवार को उसे राजू ने घर बुलाकर पीटा और भाग निकला। इसके बाद किशोरी ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मेडिकल कराया तो उसमे वह गर्भवती निकली। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया और मामले में छानबीन में जुट गई।

Home / Lucknow / 16 साल की किशोरी के साथ युवकों ने जबरन किया सामूहिक दुष्कर्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो