पत्नी और बेटे से झगड़ा चल रहा था घटना बीआरएस नगर की है। श्याम सिंह का अपनी पत्नी और बेटे के साथ झगड़ा चल रहा था। श्याम सिंह अपनी पत्नी चरणजीत कौर और बेटे को रोपड़ से रिश्तेदारों के पास से लेकर आए थे। देर रात पति पत्नी और बेटे में झगड़ा भी हुआ था। आज सुबह श्याम सिंह का शव घर में पड़ा मिला। दोनों ने मिलकर श्याम सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने मां-बेटे को घर से ही हिरासत में ले लिया है।
सिर में चोट के निशान, गला काटा बुधवार सुबह मृतक के भाई सतवंत सिंह ने पुलिस को हत्या होने की जानकारी दी। इसके बाद एडीसीपी गुरप्रीत कौर पुरेवाल, एसीपी समीर वर्मा और थाना सराभा नगर प्रभारी मधुबाला मौके पर पहुंचे। छानबीन की। उन्होंने पाया कि सिर में चोट के निशान हैं। गला भी काटा गया है। इस घटना से हर कोई हैरान है। कोई सोच भी नहीं सकता है कि मां और बेटे मिलकर हत्या कर सकते हैं।