scriptLok Sabha Election 2024: कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल | Lok Sabha Elections 2024 Amarwara Congress MLA Kamlesh Shah joins Bhartiye Janta Party madhya Pradesh | Patrika News
भोपाल

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल

अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने कांग्रेस का हाथ छोड़ा थामा भाजपा का दामन…

भोपालMar 29, 2024 / 06:28 pm

Shailendra Sharma

amarwada_mla_kamlesh_shah_join_bjp.jpg

Lok Sabha Election 2024 से पहले मध्यप्रदेश में नेताओं के दल बदल का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है ये झटका पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस को लगा है और अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने कांग्रेस पार्टी छोड़ते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कमलेश शाह ने भोपाल में सीएम हाउस में सीएम मोहन यादव के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

यह भी पढ़ें

क्‍या नाराज हैं उमा भारती, लोकसभा चुनावों के बीच हिमालय गईं, भाजपा ने स्‍टार प्रचारक भी नहीं बनाया

 

mla_kamlesh_shah.jpg
mla kamlesh shah IMAGE CREDIT: mla kamlesh shah
अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह अब भाजपा के हो गए हैं। भोपाल में सीएम हाउस में कमलेश शाह ने सीएम मोहन यादव के सामने भाजपा की सदस्यता ली है। कमलेश शाह शुक्रवार को सीएम हाउस पहुंचे थे और उन्होंने वहां भाजपा की सदस्यता ले ली। इस दौरान सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे। कमलेश शाह का भाजपा में शामिल होना कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है। विधायक कमलेश शाह ने आज सुबह ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कांग्रेस हटा दिया था और उनके भोपाल में सीएम हाउस पहुंचने की खबरें सामने आ गई थीं। जिससे ये अंदेशा लगा लिया गया था कि किसी भी वक्त कांग्रेस का हाथ छोड़कर विधायक कमलेश शाह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें

भाजपा में शामिल होने के बाद भी पूर्व विधायक को जाना पड़ा जेल, जानिए आखिर क्या है मामला ?

amarwada_mla_kamlesh_shah_join_bjp.jpg

 

अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह लगातार तीन बार से विधायक हैं। उनकी पत्नी माधवी शाह नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकीं हैं। कमलेश पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं। विधायक कमलेश शाह हर्रई राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। अमरवाड़ा सीट आदिवासी बाहुल्य सीट है। अमरवाड़ा सीट से कमलेश शाह ने साल 2023 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की मोनिका मनमोहन को 25 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी। कमलेश को 1,09,765 वोट मिले थे जबकि बीजेपी को 84,679 वोट हासिल हुए थे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8vzn1m

Home / Bhopal / Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो