
bjp
जेल जाने से बचने के लिए एक नेताजी ने लाखों जतन किए ! पार्टी बदलकर भाजपा में भी शामिल हो गए लेकिन इसके बावजूद जेल की सलाखों के पीछे जाने से वो बच नहीं पाए। मामला रीवा का है जहां पूर्व विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूर्व विधायक के खिलाफ एक पुराने चेक बाउंस के मामले में स्थाई वारंट जारी हुआ था जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी की गई है।
भाजपा में शामिल होने के बाद भी जिन पूर्व विधायक को जेल जाना पड़ा है उनका नाम राजकुमार उर्मलिया है। राजकुमार उर्मलिया रीवा जिले की सिरमौर विधानसभा सीट से बसपा से विधायक रहे हैं। हालांकि वो बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे और हाल ही के दिनों में 'हाथ' का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। बता दें कि राजकुमार उर्मलिया साल 2008 में बसपा की टिकट पर सिरमौर सीट से चुनाव लड़े थे और उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी को चुनाव हराया था।
यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी के भाजपा में शामिल होते ही मचा बवाल, अजय विश्नोई ने ट्वीट किया ऑडियो क्लिप
जानकारी के अनुसार 7 साल पुराने चेक बाउंस मामले में स्थाई वारंट डभौरा थाने में था। तब राजकुमार उर्मलिया ने एक जेसीबी खरीदी थी और उसका भुगतान नहीं किया था। बकाया भुगतान के लिए उन्होंने एक चेक दिया था जो बाउंस हो गया था। इस मामले में कंपनी ने न्यायालय में परिवाद दायर किया था। पूर्व विधायक राजकुमार जमानत पर थे, लेकिन कोर्ट में हाजिर नहीं हुए. जिसके चलते न्यायालय ने स्थाई वारंट जारी कर दिया था।
यह भी पढ़ें- विधायक ने फाड़ी TI की वर्दी, अब मिली कठोर सजा
Published on:
28 Mar 2024 10:03 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
