21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी के भाजपा में शामिल होते ही मचा बवाल, अजय विश्नोई ने ट्वीट किया ऑडियो क्लिप

पाटन से पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी ने आज ही (गुरुवार) को ज्वाइन की है भाजपा, कुछ ही घंटों बाद भाजपा विधायक ने ट्वीट किया ऑडियो क्लिप

2 min read
Google source verification
neelesh_awasthi.jpg

former mla neelesh awasthi

महाकौशल में भाजपा ने भले पाटन के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी को पार्टी में शामिल कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है लेकिन अवस्थी के भाजपा में आते ही भाजपा में भी वबाल मचता नजर आ रहा है। पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने नीलेश अवस्थी के भाजपा ज्वाइन करने के कुछ देर बाद ही एक ऑडियो अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर ट्वीट की है जिसे लेकर बवाल मच रहा है।


भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ऑडियो क्लिप ट्वीट की है और इसके कैप्शन में लिखा है- पाटन के पूर्व विधायक भाई नीलेश अवस्थी का भाजपा में स्वागत हैं। भाजपा में शामिल होने वालो का स्वागत करना हमारी मजबूरी है। आप सबका यह जानना भी जरूरी हैं कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए भाई नीलेश अवस्थी के कांग्रेस और भाजपा के बारे क्या विचार हैं ! एक ऑडियो भेज रहा हूं । 06 मिनिट के इस आडियो में नीलेश जी कांग्रेस के कमलनाथ जी से लेकर अन्य नेताओं को सुशोभित कर रहे हैं और बता रहे हैं कि वे कांग्रेस क्यों छोड़ रहे हैं। 3.30 मिनिट के बाद वे बता रहे हैं कि उनके भाजपा में आने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं की मां के साथ क्या हो जायेगा और भाजपा के कार्यकर्ता किसके...साथ लग जायेंगे।



बता दें कि पाटन से पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी आज ही भाजपा में शामिल हुए हैं। नीलेश अवस्थी के साथ अजय यादव ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल में भाजपा की सदस्यता ली। इसी बीच पूर्व सांसद डा. राम लखन सिंह ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। सभी को भाजपा न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सीएम मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
देखें वीडियो- क्रेटा से आए और फॉर्च्यूनर चुरा ले गए चोर