scriptऐसा क्या हुआ जो…. बागेश्वर धाम की कथा में महिला ने काट ली हाथ की नस … | woman cut the vein of her hand in Bageshwar Dham | Patrika News
इंदौर

ऐसा क्या हुआ जो…. बागेश्वर धाम की कथा में महिला ने काट ली हाथ की नस …

Bageshwar Dham: पंडाल में खड़ी एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल भेजा गया…..

इंदौरMay 01, 2024 / 11:57 am

Ashtha Awasthi

Bageshwar Dham
Bageshwar Dham: इंदौर के बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की जिद में एक महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। यहां पर कथा में ही एक महिला ने हाथ की नस काट ली। महिला बहुत देर से सेवादारों से महाराज से मिलने की जिद कर रही थी। जब वह नहीं मिल पाई तो उसने आपा खो दिया और हाथ की नस काट ली। आनन-फानन में उसे तुरंत पंडाल में खड़ी एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल भेजा गया। मामला कनकेश्वरी धाम में चल रही भागवत कथा का है।
MUST READ:  पूजा के दौरान अगर ये 3 संकेत मिले, तो समझ लें भगवान ने सुन ली आपकी पुकार

धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की कर रही थी जिद

पिछले कुछ दिनों से कनकेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सीमा नामक एक महिला कथा सुनने पहुंची थी। कथा समाप्त होने पर वो धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की जिद करने लगी।
महिला को सिक्योरिटी और दूसरे लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री से मिलने से रोक दिया, जिसके बाद महिला ने हाथ की नस काट ली और वो बेसुध हो गई। इसके बाद कनकेश्वर संस्था की एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के लिए बता दें कि इंदौर में धीरेंद्र शास्‍त्री की सात दिवसीय कथा चल रही है।

लगेगा दिव्य दरबार

आयोजकों की माने तो बागेश्वर धाम सरकार का 2 मई को दिव्य दरबार भी लगेगा, जिसमें दु:खी पीड़ित व्यक्तियों की अर्जी भी लगेगी। इस कार्यक्रम और ट्रेफिक को संभालने के लिए पुलिस द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Hindi News/ Indore / ऐसा क्या हुआ जो…. बागेश्वर धाम की कथा में महिला ने काट ली हाथ की नस …

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो