scriptआज 56 भोग से होगी श्रीकृष्ण की पूजा, पढ़ें गोवर्धन पूजा से जुड़ी कहानी | Govardhan puja importance, pooja vidhi and muhurat Lord Krishna | Patrika News
महासमुंद

आज 56 भोग से होगी श्रीकृष्ण की पूजा, पढ़ें गोवर्धन पूजा से जुड़ी कहानी

Govardhan Puja: क्या आप जानते हैं गोवर्धन पूजा से जुड़े नियम, गोवर्धन पूजा की कहानी और पूजा विधि के बारे में।

महासमुंदOct 28, 2019 / 02:16 pm

Akanksha Agrawal

आज 56 भोग से होगी श्रीकृष्ण की पूजा, पढ़ें गोवर्धन पूजा से जुड़ी कहानी

आज 56 भोग से होगी श्रीकृष्ण की पूजा, पढ़ें गोवर्धन पूजा से जुड़ी कहानी

महासमुंद. दिवाली के दूसरे दिन 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन पर मुख्य तौर पर भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा का एक और नाम अन्नकूट भी है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को यह त्यौहार मनाया जाता है।

क्या आप जानते हैं गोवर्धन पूजा से जुड़े नियम, गोवर्धन पूजा की कहानी और पूजा विधि के बारे में। तो यहां पढ़ें गोवर्धन पूजा से जुड़ी सारी बातें –

पं देवनारायण शर्मा के अनुसार गोवर्धन पूजा पर मुख्य तौर पर भगवान कृष्ण और गाय की पूजा की जाती है। इस दिन इस दिन 56 या 108 प्रकार के पकवान बनाकर भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाया जाता है। इन्हीं पकवानों को अन्नकूट कहा जाता है।

गोवर्धन पूजा के दिन लोग अपने घर में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाते हैं और इसी को गोवर्धन पर्वत मानकर पूजा करते हैं। लोग गोबर से बनाए गोवर्धन की परिक्रमा करते हैं और फिर अन्नकूट का भोग लगाते हैं। फिर गोवर्धन भगवान से अपने और अपनी परिवार की समृद्धि की कामना करते हैं।

Home / Mahasamund / आज 56 भोग से होगी श्रीकृष्ण की पूजा, पढ़ें गोवर्धन पूजा से जुड़ी कहानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो