scriptतीन प्रदेशों में चक्रवाती घेरा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी | Meteorological department issued yellow alert heavy rain in 24 hour | Patrika News
महासमुंद

तीन प्रदेशों में चक्रवाती घेरा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक दीपांशु मुखर्जी ने बताया कि आगामी दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। 24 घंटे इसका असर जारी रहेगा।

महासमुंदJul 16, 2020 / 04:26 pm

Bhawna Chaudhary

Heavy rain alert

प्रदेश के इन जिलों में 48 घंटे छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी के साथ ओले गिरने की भी आशंका

महासमुंद. तीन राज्यों में चक्रवाती घेरा बनने से पिछले दो दिन रुक रुककर बारिश हो रही है। आसमान में काले घने बादलों का डेरा है और मौसम का मिजाज भी बदल गया है। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी बिहार, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तीन चक्रवाती घेरा बना है। इसके असर से महासमुंद जिले में अच्छी बारिश हुई। सुबह से ही रुक-रुक कर शहर में बारिश होती रही। जगह-जगह पानी भर गया। वहीं जिले के कई स्थानों पर अच्छी बारिश होने की खबर है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 15, 16जुलाई को जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक दीपांशु मुखर्जी ने बताया कि आगामी दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। 24 घंटे इसका असर जारी रहेगा। मानसून सक्रिय होने के बाद से ही इस वर्ष बागबाहरा में अच्छी बारिश हो रही है। वह बागबाहरा विकासखंड में पानी अच्छा गिरने ने कोडार डैम का जलस्तर भी बढ़ा है। पिछले वर्ष बागबाहरा में कम बारिश होने की वजह से डैम नहीं भर पाया था।

इधर मानसून सक्रिय होने से जिले के साथ शहर के तालाबों का जलस्तर भी बढ़ गया है। जिला मुख्यालय शहर में 6 तालाब हैं। इनमें से 2 तालाब पूरी तरह सूख गए थे शीतला का भी जलस्तर बढ़ गया हैइसके अलावा गुड़ पर तालाब में भी पानी भर गया है। दरी तालाब का भी जल स्तर अच्छा हुआ है। अब आने वाले दिनों में मानसून सक्रिय होने के साथ अच्छी बारिश की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो