महोबा. बुन्देलखण्ड की मुफलिसी और गरीबी उसकी पहचान बन चुकी है। इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक नवनिर्वाचित सभासद ने गरीबी और भुखमरी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। शपथ के एक दिन पहले सभासद के इस कदम से न केवल लोग हैरत में है, बल्कि मृतक के मासूम बच्चे भी खासे अचंभित हैं। सभासद की मौत की सूचना पर प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया। मृतक के शव के पास से सीएम योगी ओर डीएम के नाम एक सुसाईड नोट बरामद हुआ है, जिसमे उसकी मुफलिसी साफ झलक रही है। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी जाँच करने की बात कह रहे हैं।