scriptबहन के आशिक पर बरसाईं गोलियां , थाने पहुंचकर किया सरेंडर | brother of girl open fire on his lover | Patrika News
महाराजगंज

बहन के आशिक पर बरसाईं गोलियां , थाने पहुंचकर किया सरेंडर

गोली मारने वाले युवक ने देर रात ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को तमंचा भी सौंप दिया। साथ ही कहा कि बहन को लेकर आसपास के लोग ताने मारते थे। वहीं, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। मामला जिले के भिटौली थाना क्षेत्र का है।

महाराजगंजMar 08, 2024 / 09:44 pm

anoop shukla

बहन के आशिक पर बरसाईं गोलियां , थाने पहुंचकर किया सरेंडर

बहन के आशिक पर बरसाईं गोलियां , थाने पहुंचकर किया सरेंडर

महराजगंज में अफेयर के चक्कर में लड़की के चचेरे भाई ने लड़के पर गोलियां बरसा दीं। गुरुवार रात हुई इस वारदात के बाद लड़का तड़पने लगा। इसके बाद लड़के को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने की वजह से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जहां शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। वहीं, गोली मारने वाले युवक ने देर रात ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को तमंचा भी सौंप दिया। साथ ही कहा कि बहन को लेकर आसपास के लोग ताने मारते थे। वहीं, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। मामला जिले के भिटौली थाना क्षेत्र का है।
लक्ष्मीपुर शिवाला गांव में रहने वाले जनार्दन चौधरी के 16 साल के बेटे सतीश चौधरी की हत्या हुई है। सतीश उनका अकेला लड़का था। उसने 10वीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। जनार्दन चौधरी राजस्थान में रहकर खाना बनाने का काम करते हैं। सतीश घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी करता था। डॉक्टरों के मुताबिक, सतीश को तीन गोलियां लगी हैं। इसमें एक गोली कान को छूते हुए निकली, एक गोली सीने में लगी और एक पेट में लगी है।
सतीश पर गोलियां बरसाने के बाद आरोपी प्रद्युम्न (20) ने थाने में सरेंडर कर दिया। उसने बताया की वह मुझे बेवजह उल्टा-सीधा बोलता रहता था, गुरुवार शाम को सतीश गांव में सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान उसने फिर से गाली दिया ।गुस्से में मैंने फायरिंग कर दी। इसके साथ ही सतीश का मेरी चचेरी बहन से अफेयर चल रहा था। इस बात को लेकर भी गांव में लोग ताने मारते थे, खुद सतीश भी मुझे इस बात को लेकर कमेंट करता रहता था। बस यही सब वजह थीं कि मुझे गुस्सा आ गया।
गांव में पुलिस बल तैनात घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। अधिकारियों के निर्देश पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। मृतक के परिजन लगातार पुलिस से न्याय की गुहार कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सतीश चौबे को उसी के गांव के प्रद्युम्न ने गोली मार दी थी।इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौका मुआयना किया है। परिजनों की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो