scriptUP के इस जेल में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कैदियों में है भारी उत्साह, जेल की हो रही भव्य सजावट | mahrajganj news, prisoners are in joy for 22 january | Patrika News
महाराजगंज

UP के इस जेल में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कैदियों में है भारी उत्साह, जेल की हो रही भव्य सजावट

भगवान राम के आगमन को लेकर जेल की दीवारों पर भगवान राम के जीवनी की पेंटिंग की जा रही है।जेल में बंद कैदी भगवान राम के आगमन से पहले हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का आयोजन कर भक्ति रस में डूबे हुए हैं। कैदियों ने कहा कि कई सौ साल की तपस्या अब पूरी होने जा रही है। जिसको लेकर हम लोग काफी उत्साहित हैं। भगवान का आगमन होने वाला है और हम लोग सुबह से शाम तक भजन कीर्तन कर खुशियां मना रहे हैं।

महाराजगंजJan 20, 2024 / 04:01 pm

anoop shukla

UP के इस जेल में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कैदियों में है भारी उत्साह, जेल की हो रही भव्य सजावट

UP के इस जेल में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कैदियों में है भारी उत्साह, जेल की हो रही भव्य सजावट

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर एक तरफ पूरे देश में जहां उत्साह और राष्ट्रीय पर्व के तरह मनाने की तैयारियां चल रही हैं।वहीं महराजगंज के जिला जेल में भी उत्सव का माहौल दिखाई दे रहा है। जेल में बंद कैदी भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं और जेल में इस दिन को उत्सव की तरह मनाने के लिए अभी से भजन कीर्तन शुरू कर दिया है।
झालरों, लाइटों और भगवान राम की पेंटिंग से सजा है जेल

पूरे जेल परिसर को एक तरफ जहां झालरों, लाइटों और भगवान राम की पेंटिंग से सजाया जा रहा है।वहीं कैदी लगातार भजन कीर्तन में जुटे हुए हैं। जेल में कैदियों द्वारा बनाए गए दीए के माध्यम से भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है।भगवान राम के आगमन को लेकर जेल की दीवारों पर भगवान राम के जीवनी की पेंटिंग की जा रही है।जेल में बंद कैदी भगवान राम के आगमन से पहले हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का आयोजन कर भक्ति रस में डूबे हुए हैं। कैदियों ने कहा कि कई सौ साल की तपस्या अब पूरी होने जा रही है। जिसको लेकर हम लोग काफी उत्साहित हैं। भगवान का आगमन होने वाला है और हम लोग सुबह से शाम तक भजन कीर्तन कर खुशियां मना रहे हैं।

Hindi News/ Mahrajganj / UP के इस जेल में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कैदियों में है भारी उत्साह, जेल की हो रही भव्य सजावट

ट्रेंडिंग वीडियो