सही चार्जर, केबल और प्लग
एंड्रॉइड चार्जर यूनिवर्सल फिटिंग के साथ आते हैं इसलिए किसी भी चार्जर, केबल से फोन में चार्जिंग शो होना ही पर्याप्त नहीं। आपको फोन के साथ आए चार्जर और केबल का ही उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा लैपटॉप या पावर बैंक के यूएसबी स्लॉट से भी फोन धीरे चार्ज होगा। यूएसबी2 से सिर्फ 2.5 वॉट पावर आती है जबकि यूएसबी3 से 4.5 वॉट। दीवार स्लॉट से इससे ज्यादा पावर आ सकती है।