Interview Tips For Success In Job : इंटरव्यू के दौरान कई बार कुछ ट्रिकी सवाल पूछ लिए जाते हैं, जो सुनने में आसान लगते हैं, लेकिन उनके जवाब उतने आसान नहीं होते। इनके जवाबों के आधार पर तय होता है कि आपको नौकरी मिलेगी या नहीं। ऐसा ही एक सवाल है कि आपके लिए वर्कप्लेस पर कौन सा काम बड़ी चुनौती बना और उससे कैसे निपटे। ऐसे दें ट्रिकी सवाल का जवाब इस सवाल को पूछने का मकसद है कि जब भी कंपनी में कोई काम चुनौती बनता है, तो आप परेशान होते हैं या दिमाग को कंट्रोल में रखते हुए उसका हल निकालते हैं।