
Students
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षण माहौल बनाने तथा शिक्षण कर्मियों की सेवाएं बेहतर तरीके से और जरूरत की जगह पर लेने के लिए 20 से कम विद्यार्थियों वाले सरकारी प्राथमिक स्कूलों का एक किलोमीटर दायरे में आने वाले वाले अन्य प्राथमिक स्कूलों में विलय करने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि यह निर्णय सरकार ने सरकारी स्कूलों का स्तर और ऊंचा उठाने और प्राथमिक शिक्षा ढांचे को म•ाबूत बनाने के उदेश्य से लिया है।
प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि जिन स्कूलों में 20 से कम विद्यार्थी हैं और इनके बीच की दूरी एक किलोमीटर से अधिक है तो इनका विलय नहीं होगा। प्रवक्ता के अनुसार राज्य में 47 स्कूल ऐसे हैं जिनमें विद्यार्थियों की संख्या पांच या इससे कम है और इनमें से 15 स्कूलों में तो विद्यार्थियों की संख्या तीन भी नहीं है।
प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने इसके इलावा 400 सरकारी प्राइमरी स्कूलों में पहली कक्षा से वैकल्पिक अंग्रेजी विषय भी जोडऩे का फैसला किया है ताकि बच्चों को अंग्रेजी का शुरू से ही ज्ञान हो सके।
ये हैं स्टुडेंट्स के लिए सबसे अच्छे टॉप 100 शहर
नई दिल्ली/मुंबई। क्यूएस विश्व यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स ने स्टुडेंट के लिए सबसे अच्छे टॉप 100 शहरों की घोषणा कर दी है। यह रैंकिंग हर साल जारी की जाती है और इसे क्वासक्वारेल्ली साइमंड्स (क्यूएस) जारी करती है। यह रैंकिंग इन बातों को ध्यान में रखकर जारी की गई है।
1. विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता
2. स्टुडेंट्स को पढ़ाने वाले शिक्षक कैसे हैं
3. वहन करने में सामर्थय
4. अनुकूलता
5. रोजगार के अवसर और नियोक्ता की गतिविधि
6. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैसा है शहर
7. सहनशीलता का स्तर
8. प्रदूषण
9. सुरक्षा
हालांकि, अच्छी बात यह है कि इस रैंकिंग में भारत के दो शहर टॉप 100 में जगह बनाने में कामयाब रहे। देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई। मुंबई ८५ नंबर पर है, जबकि दिल्ली ८६ नंबर पर है।
अनुकूलता, वहन करने में सामर्थय और नियुक्ता की गतिविधियां के आधार पर दोनों शहरों का आकलन
-वहन करने योग्य
१. दिल्ली (७३)
२. मुंबई (६३)
-अनुकूलता
१. दिल्ली : २८
२. मुंबई : २९
-नियुक्ता गतिविधि
१. दिल्ली : ६१
२. मुंबई : ५६
- स्टुडेंट्स के लिए ये हैं सबसे बेहतर टॉप १० शहर
१. मोंट्रीयल, कनाडा
२. पेरिस, फ्रांस
३. लंदन, यूके
४. सोल, दक्षिण कोरिया
५. मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया
६. बर्लिन, जर्मनी
७. टोक्यो, जापान
८. बोस्टन, अमरीका
९. म्यूनिख, जर्मनी
१०. वैनकोवर, कनाडा
Published on:
21 Oct 2017 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमैनेजमेंट मंत्र
शिक्षा
ट्रेंडिंग
