ये हैं विवाद के कुछ संकेत
कुछ परिवारों के बीच चिड़चिड़ापन और गुस्सा बढ़ रहा है। बंद के दौरान अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है। किसी खास सदस्य से झगड़ा हो रहा है, बच्चों को माता-पिता की हर बात बुरी लगती है। बच्चों में चिड़चिड़ापन बढऩे लगा है। पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव हो रहा है, एक दूसरे की कमियां निकालना, दिमाग में अच्छी बातें ना आना, एक दूसरे के नुकसान के बारे में सोचना, बेइज्जती करना, झूठ बोलना, चुगली करना, गलती होने पर भी माफी ना मांगना जैसे कुछ संकेत हैं।